संतोष कुमार
रजौली थाना क्षेत्र से पुलिस बलों ने टकुआटांड़ गांव के एक घर से सात लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया.थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि बीते गुरुवार की शाम को शराब बिक्री को लेकर गुप्त सूचना मिली.सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई को लेकर सशस्त्र पुलिस बलों के साथ छापेमारी की गई.छापेमारी के दौरान सात लीटर शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया.गिरफ्तार युवक की पहचान नालन्दा जिले के रहुई थाना क्षेत्र के सनसावाद गांव निवासी स्व कैलाश चौधरी के पुत्र पवन कुमार के रूप में हुई है.थानाध्यक्ष ने कहा कि गिरफ्तार युवक टकुआटांड़ निवासी हीरा चौधरी उर्फ पहलवान चौधरी के यहां रह रहा था.साथ ही बताया कि गिरफ्तार युवक के विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.वहीं शुक्रवार को गिरफ्तार युवक का स्वास्थ्य जांच अनुमंडलीय अस्पताल में करवाने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.










