संतोष कुमार
किसानों का है रो-रो कर बुरा हाल,नुकसान को लेकर सीओ को आवेदन देने की बात कही
रजौली प्रखंड क्षेत्र के लेंगुरा पंचायत के जमालपुर गांव स्थित खलियान में बुधवार के शाम धान के पुंज में आग लगने से किसान की लाखों की संपति जलकर राख हाे गई.जमालपुर गांव के किसान स्व परमेश्वर महतो के पुत्र मथुरा प्रसाद के खलिहान में रखे हुए धान की पूंज में अज्ञात कारणों से आग लग गई.किसान ने बताया कि आग लगने से हमारे लगभग दो एकड़ के खेतों से उपजे हुए धान की सारी फसल जलकर राख हो गई है.साथ ही बताया कि जली हुई फसलों की बाजार मूल्य लाखों रूपये से भी ज्यादा है.इतना कहते-कहते किसान का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।घटना के कारण जब तक ग्रामीण को पता चला तब तक धान पुंज का पुंज जलकर बर्बाद हो गया.इस आग की घटना में किसान के आठ से नौ हजार धान के पुंज की नेवारी जलकर राख हो गया.इस आग से किसान के लाखों की संम्पत्ति जलकर बर्बाद होने की बात बताई जा रही है.इस घटना के बाद पीड़ित किसान ने इसकी मौखिक जानकारी सीओ मो. गुफरान मजहरी को दी गई,जिसके बाद कर्मचारी ने घटनास्थल का मुआयना किया.इधर अंचलाधिकारी ने कहा कि आवेदन दी जाएगी तो कर्मचारी से जांच रिपोर्ट के बाद उचित मुआवजे को लेकर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी.










