संतोष कुमार
रजौली थाना परिसर में गुरुवार को एक युवती और एक युवक को लेकर परिजनों के बीच जमकर घंटों तक ड्रामा हुआ.युवती की मां नालंदा जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी शांति देवी ने बताई बीते वर्ष 2021 में अपनी बड़ी बेटी कमलती देवी की शादी परवलपुर थाना क्षेत्र के मैकू रविदास से की थी.शादी के बाद बेटी को एक बेटा भी हुआ,जो अभी तीन वर्ष का है.मेरी बेटी और दामाद हैदराबाद के बारंगल नामक जगह में रहकर काम किया करते थे.बीते 15 दिनों पूर्व मेरी बेटी और नाती लापता हो गया था.घटना को लेकर हैदराबाद में ही गुमशुदगी को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.इस दौरान परिजनों से मिली जानकारी मिली कि मेरी बेटी रजौली थाना क्षेत्र के हाथोचक-मोहकामा गांव निवासी जालो मांझी के पुत्र पवन कुमार के साथ रह रही है.जब हम अपने दामाद और परिजनों के साथ हाथोचक आए.हाथोचक-मोहकामा गांव से मेरी बेटी और पवन कुमार को रजौली थाना लाया गया,जहां पुलिस बलों ने दोनों का ब्यान लिया.पीड़ित मां ने बताई कि उनकी बेटी मोबाइल पर रिल्स वगैरह बनाती है और अपने पति के अलावे गैर मर्दों से बातचीत भी करती है.इसमें हमारे दामाद का कोई दोष नहीं है.हमलोगों के द्वारा युवती को काफी समझाया जा रहा है.वहीं पीड़ित पति मैकू रविदास ने बताया कि वह अपनी पत्नी को साथ में रखकर काम करता था.पवन कुमार भी हमारे साथ काम करता था.इसी बीच पवन कुमार और मेरी पत्नी के बीच जान पहचान हुई थी.वहीं युवती कमलती देवी ने बताई कि वह पवन कुमार के साथ ही रहना चाहती है,किंतु पवन कुमार के घरवाले उसे अपनाने को तैयार नहीं राजी हुए.इसी को लेकर घंटों तक तीन परिवारों के बीच फैमिली ड्रामा चलता रहा.
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष :-
इस बाबत थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि बालिग युवक और युवती अपने मर्जी से थाना पर आई थी.परिजनों द्वारा बताया गया कि तेलंगाना में युवती और उसके बच्चे के गुमशुदगी को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.युवती और बच्चे की बरामदगी को लेकर तेलंगाना पुलिस को सूचित किया गया और ब्यान दर्ज करने के बाद युवक,युवती और युवती के बच्चे को परिजनों के साथ घर भेज दिया गया है.










