दो बाइक की टक्कर में दो युवक घायल,प्राथमिक इलाज के बाद एक रेफर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली थाना क्षेत्र के बाईपास चौक पर मंगलवार को सिरदला के तरफ से आ रहे बाइक सवार रजौली ताकिया मुहल्ला निवासी डब्लू अंसारी का बेटा आशु अंसारी को अचानक बाईपास चौक पर नवादा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने सामने से टक्कर मार दिया,जिससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए.इस सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार सिरदला निवासी एक अज्ञात युवक कम चोटिल होने के कारण उसके दोस्तों ने उसे जल्दबाजी में पुलिस के डर से उठा कर आनन-फानन में फरार हो गया.वहीं आशू अंसारी को ग्रामीणों के सहयोग से अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया,जहां चिकित्सक ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया गया.वहीं अस्पताल परिसर में ताकिया मोहल्ला के ग्रामीणों ने बताया कि अनुमंडलीय अस्पताल में चिकित्सक के रहते हुए जीएनएम लोग मरीज का उपचार करते हैं,जबकि चिकित्सक को खड़ा होकर मरीजों का इलाज नहीं करते.जब घायल मरीज को नवादा सदर अस्पताल ले जाया गया,तो वहां चिकित्सकों ने बताया कि अगर मरीज का प्राथमिक उपचार बेहतर ढंग से अनुमंडलीय अस्पताल में ही किया गया होता,तो इस मरीज को सदर अस्पताल आने की कोई जरूरत नहीं होती,जिससे यह प्रतीत होता है कि अनुमंडलीय अस्पताल में एक भी चिकित्सक नहीं है सिर्फ कंपाउंडर,ड्रेसर व जीएनएम के भरोसे अनुमंडलीय अस्पताल चल रहा है.खासकर रात्रि में किसी प्रकार का दुर्घटना होने पर अनुमंडलीय अस्पताल में कोई भी देखनहार नहीं है,जिससे रात्रि में दुर्घटना होने पर बगैर रिस्क लिए चिकित्सकों मरीजों को रेफर कर देते हैं,जिससे मरीज के परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और घायल मरीजों की स्थिति और अधिक नाजुक हो जाया करती है.इस बाबत प्रभारी डीएस डॉ. दिलीप कुमार ने बताया कि अस्पताल में चिकित्सक के निर्देश पर जीएनएम एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा इलाज किया जाता है.फिर भी मरीज के इलाज के क्रम में बरती गई अनियमितता की जांच किए जाने पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!