रजौली में ‘मिशन परिवार विकास’ को गति, तीन दिन मिलेगी नसबंदी सेवा,12 दिसंबर तक चलेगा पुरुष नसबंदी पखवाड़ा,सभी एमओ,स्वास्थ्यकर्मी और जीविका कार्यकर्ता सक्रिय

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

Er. Santosh Kumar

रजौली प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रजौली में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण अंतरविभागीय बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक 21 नवंबर से 12 दिसंबर तक चलने वाले मिशन परिवार विकास अंतर्गत पुरुष नसबंदी पखवाड़ा को सफल बनाने और समुदाय में जागरूकता लाने के उद्देश्य से बुलाई गई थी। बैठक में उपस्थित अनुमंडलीय अस्पताल रजौली के डॉ. दिलीप कुमार ने बताया कि परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए सप्ताह में तीन दिन शुक्रवार, शनिवार और मंगलवार को उनकी उपस्थिति सुनिश्चित रहेगी। इन निर्धारित दिवसों पर महिला बंध्याकरण के साथ-साथ पुरुष नसबंदी की सेवा भी प्रदान की जाएगी।

सीनियर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सौरभ कुमार निराला और प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक शांता स्वामी ने उपस्थित सभी कर्मियों से समुदाय स्तर तक सुरक्षित और कारगर परिवार नियोजन के साधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा लोगों को इन साधनों के उपयोग के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर ‘पोपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया’ की प्रतिनिधि शीला कुमारी ने तकनीकी पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया और बताया कि कैसे प्रत्येक महिला एवं पुरुष अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए जनसंख्या स्थिरीकरण में सहयोग दे सकते हैं।

बैठक में सीडीपीओ सीता कुंजूर एवं सभी महिला पर्यवेक्षिकाएं,जीविका बीपीएम मनीष कुमार, सीसी पूजा कुमारी,बीसीएम विश्वजीत देवगन, पीएचसी के सभी एमओ के अलावे परिवार नियोजन कार्यकर्ता राकेश कुमार शशिकांत, अवधेश कुमार तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की सक्रिय सहभागिता रही। इस दौरान सभी विभागों को समन्वय स्थापित कर मिशन परिवार विकास के लक्ष्यों को पूरा करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!