पॉक्सो एक्ट एवं एसएसी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न मामलों में पांच लोग गिरफ्तार,भेजे गए जेल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Er. Santosh Kumar

रजौली थाना क्षेत्र के कैरिखाप,कुमहरुआ एवं छतनी गांव से पुलिस बलों ने पॉक्सो एवं एसएसी-एसटी एक्ट,हत्या के प्रयास,शराब तस्करी और वारंट के पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

प्रभारी थानाध्यक्ष सह अपर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि बीते वर्ष 2024 के 8 अप्रैल को कैरिखाप गांव के एक आवेदक द्वारा पॉक्सो एवं एसएसी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद पुलिस अनुसंधान में जुटी हुई थी एवं अभियुक्त के विरुद्ध गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी थी।इसी बीच बीते रात्रि सोमवार को गुप्त सूचना के आलोक में एसआई संगीता कुमारी ने फरार अभियुक्त कैरिखाप गांव निवासी संजय यादव के पुत्र मंटू यादव को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं कुमहरुआ गांव में कार्तिक छठ पूजा के अवसर पर दो पक्षों में हुई मारपीट को लेकर दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आलोक में दोनों पक्षों के एक-एक अभियुक्त को एएसआई संजय यादव ने पुलिस बलों के सहयोग से गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अभियुक्तों में कुमहरुआ गांव निवासी नगीना पासवान के पुत्र प्रेमन पासवान एवं मितवा यादव के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब तस्करी में फरार चल रहे अभियुक्त छतनी गांव निवासी भागीरथ यादव के पुत्र विकास कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

साथ ही न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट के आलोक में छतनी गांव निवासी बैजनाथ यादव के पुत्र भागीरथ यादव को भी गिरफ्तार किया गया है

प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार सभी पांच अभियुक्तों का अस्पताल में स्वास्थ्य जांच करवाकर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!