Er. Santosh Kumar
प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में सोमवार को क्षेत्र के डीलरों के साथ नवपदस्थापित एमओ अजीत कुमार ने बैठक किया।बैठक का मुख्य उद्देश्य राशनकार्ड धारकों को मिलने वाली खाद्यान्नों के वितरण को सुलभ बनाना एवं लाभुकों को जागरूक करना था।एमओ ने बताया कि क्षेत्र में कई लाभुकों का केवाईसी अबतक नहीं हो पाया है।इसके कारण केवाईसी नहीं करवाने वाले लाभुकों का नाम राशनकार्ड से कटने की आशंका है।इसलिए प्रखंड क्षेत्र के सभी डीलरों को निर्देश दिया कि वे अपने पोषक क्षेत्रों में घूमकर सभी लाभुकों के केवाईसी जरूर से अपडेट करवाएं।बैठक में डीलरों को बताया गया कि लाभुकों को 45-राइस(एफआरके) दिया जा रहा है,जिसमें कुछ पौष्टिक चीजें मिली हुई होती है।लाभुकों द्वारा चावल के उपयोग करने के दौरान उसे चुनकर निकाल दिया जाता है।इसको लेकर एमओ ने डीलरों को निर्देश दिया कि वे लाभुकों को इसकी जानकारी जरूर दें।साथ ही उन्होंने जनवितरण प्रणाली की दुकान के समीप एक बैनर भी लगाने को निर्देशित किया गया है।एमओ ने लाभुकों से अपील किया कि वे टैग किए गए डीलरों से हीं खाद्यान्न का उठाव करें,ताकि डीलरों के स्टॉक में खाद्यान्न कम या बढ़े नहीं।इस मौके पर नव प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अजीत कुमार, प्रखंड आपूर्ति ऑपरेटर अमन कुमार,कोषाध्यक्ष बोलेंद्र प्रसाद सिंह, पैक्स अध्यक्ष अमरेंद्र प्रसाद सिंह,प्रखंड के जनवितरण अध्यक्ष नवशीष कुमार, नुसरत फतेह, योगेंद्र पासवान,दरोगी साव, शशिकांत कुमार, नवीन कुमार,राजू कुमार,चंद्रशेखर प्रसाद सिंह समेत दर्जनों पीडीएस दुकानदार मौजूद रहे।










