रजौली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 75वां जन्मदिन धूमधाम से मना,मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को दी बधाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

Er. Santosh Kumar

रजौली मुख्यालय स्थित बजरंगबली चौक स्थित रजौली भाजपा कार्यालय में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 75वां जन्मदिन दीप प्रज्वलित कर नरेन्द्र मोदी के चित्र पर तिलक लगाकर धूमधाम से मनाया गया,जिसकी अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा ने की।मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि आधुनिक भारत के शिल्पकार,विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता,देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन रजौली भाजपा परिवार की उपस्थिति में नरेन्द्र मोदी का चित्र रख कर दीप प्रज्वलित कर तिलक लगाकर मनाया गया।

वहीं जिला महामंत्री गौरव शांडिल्य गगन ने बताया कि हम सभी भाजपा परिवारजन ईश्वर से विनती किया कि हमारे नेता देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सदा यूहीं स्वस्थ्य,प्रसन्न, दीघार्यु रहे और हम-सबों को अपने नेता का मार्गदर्शन मिलता रहे।साथ ही बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी निरंतरता में देश की सेवा करते हुए अपने देश का नाम विश्व पटल पर स्थापित करते रहे। आज के दिन देश का नेतृत्व एक ऐसे शख्सियत के हाथों में है जो दिन हो या रात हर भारतवासी के लिए समर्पित है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज हमारा देश एक नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है कि जी-20 की अध्यक्षता भारत ने किया।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय कुमार अधिवक्ता, रंजन कुमार बब्लू, प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, मंडल प्रभारी मृत्युंजय सिंह, देवेन्द्र प्रसाद दीवान ने बताया कि आज के दिन से 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक हमारी पार्टी पूरे देश में सेवा पखवाड़ा के रूप में मनायेगी।सेवा पखवाड़ा के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रम हरेक बूथ स्तर पर आयोजित होगी।देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने जन्मदिन के एवं भगवान विश्वकर्मा के जन्मदिन के सुअवसर पर पीएम विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ किया। हाथ के हुनर तथा औजारों से परंपरागत रूप से काम करने वाले लाखों कारीगरों के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना उम्मीद की एक नई किरण लेकर आई है।इसके साथ ही देश इंटरनेशनल एगजीबिशन सेंटर यशोभूमि भी मिला है।

इस मौके पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार अधिवक्ता, जिला महामंत्री गौरव शांडिल्य गगन, जिला प्रवक्ता रंजन कुमार बब्लू,जिला उपाध्यक्ष मुख्य पार्षद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमन कुमार, महामंत्री सुनील कुमार निवर्तमान अनूसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष विमल राजवंशी,जिला कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र सिंह,प्रोफेसर सुरेन्द्र चौधरी,मंडल उपाध्यक्ष मनोज बरहपूरिया, देवेन्द्र प्रसाद दीवान, संजय कुमार बंटी,विनोद आर्या,सुनील राजवंशी,रजौली विधानसभा विस्तारक जयकांत पासवान,दयाशंकर प्रसाद,विकास रंजन, रंजेश कुमार, किशोर कुमार,सुखदेव मांझी समेत दर्जनों भाजपा परिवारजन उपस्थित थे।

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!