तीन बोतल शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार,भेजे गए जेल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

Er. Santosh Kumar

रजौली थाना क्षेत्र के चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी पर सोमवार की सुबह लगभग 5 बजे उत्पाद बलों ने तीन बोतल शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया.उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि बिहार शराबबंदी को सफल बनाने को लेकर जांच चौकी पर उत्पाद बलों की तैनाती की गई है.जांच चौकी पर उत्पाद बलों के सहयोग से झारखंड की ओर से आनेवाली प्रत्येक वाहनों की सघन जांच की जाती है.जांच के क्रम में उत्पाद एएसआई दीपक कुमार शर्मा ने राहुल ट्रेवल्स नामक यात्री बस पर सवार रहे झारखंड के लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र निवासी स्व. बजरंग यादव के पुत्र राजू यादव के पास रहे तीन बोतल शराब को बरामद किया है.बरामद शराब में स्टर्लिंग रिजर्व बी7 के 180 एमएल वाले तीन बोतल शामिल है.उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि शराब के साथ गिरफ्तार युवक के विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.वहीं गिरफ्तार युवक के स्वास्थ्य जांच उपरांत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.इस मौके पर उत्पाद एएसआई मो. साबिर व गृहरक्षक के जवान मौजूद रहे.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!