Er. Santosh Kumar
रजौली थाना क्षेत्र के पार बाध में सोमवार की शाम लगभग 6:30 बजे एक अनियंत्रित बाइकसवार ने घर जा रहे शिक्षक सुरेश कुमार को जोरदार टक्कर मार दी.सड़क दुर्घटना के बाद बाइक पर सवार रहे दो युवक फरार हो गए.वहीं स्थानीय लोगों में मौजूद रहे मुन्ना कुमार,सुबोध कुमार एवं छोटेलाल दास के द्वारा घायल शिक्षक को इलाज हेतु अनुमंडलीय अस्पताल ले गए.अस्पताल में ड्यूटी में रहे चिकित्सक डॉ. अभिप्राय चौधरी ने बताया कि घायल व्यक्ति की पहचान रजौली के पार बाध निवासी भोला दास के पुत्र सुरेश कुमार के रूप में हुई है.घायल शिक्षक का दायां पैर काफी चोटिल है,जिसका प्राथमिक इलाज कर एक्सरे करवाने को कहा गया है.वहीं अस्पताल परिसर में मौजूद छोटेलाल दास ने बताया कि शिक्षक सुरेश कुमार हमारे दोस्त हैं और वे शाम को हमारे घर से अपने घर जा रहे थे.इसी क्रम में जैसे ही वे अपने बाइक से रजौली-सिमरकोल सड़क पर चढ़कर सीधे जा रहे थे,पुरानी बस स्टैंड की ओर से आ रहा एक अनियंत्रित बाइकसवार ने जोरदार टक्कर मार दी.जबतक हमलोग घायल शिक्षक सुरेश कुमार को उठा पाते,तबतक बाइक पर सवार रहे दोनों युवक भाग खड़े हुए.वहीं पीड़ित शिक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि वे अभी अपना इलाज करवा रहे हैं.इलाज के बाद वे दोषियों के विरुद्ध अग्रतर कानूनी कार्रवाई करेंगे.










