Er. Santosh Kumar
रजौली मुख्यालय समेत हरदिया,अमावां,अंधरबारी समेत आसपास के दर्जनों जगहों पर सिद्धि विनायक भगवान गणेश की पूजा-अर्चना बड़े ही धूमधाम से की गई.गणेश चतुर्थी के मौके पर प्रखंड के कई स्थानों पर पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा बड़े ही धूमधाम के साथ देर रात्रि तक की जाती रही.गणपति का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी.बाजार और घरों में भी चहल-पहल बनी रही.मंदिरों और पंडालों में भगवान गणेश की पूजा-पाठ पूरे विधि-विधान के साथ की गई.इस दौरान मुख्यालय स्थित पुरानी बस स्टैंड में पंजाब नेशनल बैंक के समीप सौरभ कुमार, शिवराज कुमार,सागर कुमार,विवेक चौधरी, प्रतीक चौधरी,शिव कुमार,हिमांशु कुमार, विकास चौधरी,गोलू सिंह,रोहित कुमार, मनीष कुमार,गोलू कुमार,चाहत कुमार एवं आदित्य कुमार समेत अन्य छात्रों के द्वारा मनमोहक पंडाल बनाकर गणेश भगवान की मूर्ति स्थापित कर पूजा किया गया एवं प्रसाद का वितरण किया गया.पुजारी घनश्याम पाण्डेय ने बताया कि भगवान गणेश को बुद्धि,ज्ञान और समृद्धि का देवता माना जाता है.हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत सबसे पहले गणपति पूजन से की जाती है.गणेश चतुर्थी का त्योहार केवल धार्मिक महत्व ही नहीं रखता, बल्कि ये एक ऐसा उत्सव है,जो आपसी भाईचारे और एकता का भी संदेश देता है.










