Er. Santosh Kumar
रजौली प्रखंड क्षेत्र के रजौली पूर्वी पंचायत के मुखिया संजय यादव द्वारा अपने पंचायत के बच्चों को प्रोत्साहन हेतु रजौली पूर्वी प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन बीते मार्च माह में किया गया था,जिसका पुरस्कार वितरण समारोह आगामी 29 अगस्त को महादेव मोड़ स्थित भवन में किया जाना है.आयोजक सह मुखिया ने बताया कि वर्ष 2023 से लगातार पंचायत के छात्र-छात्राओं के पढ़ाई में प्रोत्साहन हेतु प्रतियोगिता का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जा रहा है.उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता में 218 बच्चे सम्मिलित हुए थे,जिनमें 92 छात्राएं भी शामिल हुई थीं.प्रतियोगिता में उत्तीर्ण होने वाले बच्चों को महादेव मोड़ स्थित आवासीय परिसर में सम्मानित किया जायेगा.पुरस्कारों में कंप्यूटर,साइकिल एवं स्कूल बैग समेत अन्य कई पुरस्कार शामिल है.मुखिया ने बताया कि पंचायत के वैसे बच्चे जिन्हें खेल में रुचि रहती है,उनके लिए भी वर्ष में एक बार क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है.इस तरह के आयोजन से छात्र-छात्राओं में आत्मविश्वास जगाता है और आने वाले समय में नौकरियों के लिए ली जानेवाली प्रतियोगी परीक्षाओं में काफी मदद मिलती है.पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान सम्मानित जनप्रतिनिधिगण एवं पदाधिकारीगणों की भी मौजूदगी रहेगी.










