उत्पाद बलों ने झराही के जंगल से 540 लीटर शराब लदे चार बाइकों को किया जब्त,चार तस्कर भी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

Er. Santosh Kumar

बिहार-झारखंड सीमावर्ती क्षेत्र के जंगली एवं सुदूरवर्ती क्षेत्र में उत्पाद बलों द्वारा विशेष अभियान चलाकर चार बाइकों पर लदे 540 लीटर देशी महुआ शराब को जब्त किया गया.साथ ही चार शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया.उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि बिहार मद्दनिषेद्य को सफल बनाने को लेकर उत्पाद निरीक्षक अमृत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में उत्पाद बलों के सहयोग से चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी एवं आसपास के क्षेत्रों में शराब से संबंधित कार्रवाई की जा रही है.बीते शुक्रवार को झराही के जंगली क्षेत्र से चार बाइकों हीरो स्प्लेंडर बीआर27आर3420,हीरो सुपर स्प्लेंडर बीआर27टी4642 व दो अन्य बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के बाइकों पर से कुल 540 लीटर शराब बरामद किया गया।साथ ही सभी बाइकों पर सवार रहे एक-एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया.गिरफ्तार शराब तस्करों की पहचान परनाडाबर थाना क्षेत्र के मढ़ी गांव निवासी स्व. मोहन सिंह के पुत्र श्यामदेव सिंह व सिरसिया टांड़ गांव निवासी सहदेव सिंह के पुत्र सुनील कुमार,रजौली थाना क्षेत्र के जमुनदाहा गांव निवासी महादेव सिंह के पुत्र रूपेश कुमार व स्व. केशो सिंह के पुत्र जितेंद्र सिंह के रूप में हुई है.उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जब्त शराब व बाइक के अलावे गिरफ्तार लोगों के विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.वहीं शनिवार को स्वास्थ्य जांच के बाद चारों गिरफ्तार शराब तस्करों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!