संतोष कुमार
रजौली अनुमंडल क्षेत्र के सिरदला प्रखंड के खटांगी पंचायत भवन में बुधवार को कार्यालय विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के हस्तशिल्प सेवा केंद्र पटना एवं हैंड इन हैंड इंडिया के सौजन्य से हस्तशिल्प के कलाकारों एवं ग्रामीणों के साथ चौपाल का आयोजन किया गया.इस चौपाल का मुख्य उदेश्य कार्यालय विकास आयुक्त के योजनाओं की जानकारी अंतिम लाभुकों तक पहुंचाना है.साथ ही नये क्लस्टर की खोज एवं क्लस्टर के लिए आवश्यक इंटरवेनसन का आकलन कर मुख्यालय कार्यालय को प्रस्ताव भेजना है.वहीं नए कलाकारों को शिल्पी पहचान कार्ड निर्गत करना एवं मुद्रा योजना की जानकारी देना भी चौपाल का अहम हिस्सा रहा.इस चौपाल में कार्यालय विकास आयुक्त हस्तशिल्प के पटना कार्यालय के कार्पेट ट्रेनिंग ऑफिसर अमित मिश्रा ने विभागीय योजनाओं जैसे प्रशिक्षण,मार्केटिंग एवं डिजाइन समेत अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी.इस अवसर पर स्टेट अवॉर्डी सुभाष कुमार,हैंड इन हैंड इंडिया के प्रतिनिधि डॉ.अभय कुमार एवं खटांगी पंचायत के मुखिया रामबालक सिंह एवं 115 शिल्पकार मौजूद रहे.










