संतोष कुमार
रजौली प्रखंड क्षेत्र में बीते दिनों से गर्मी अपना प्रकोप बढ़ाए हुए है और इस दौरान बारिश भी नहीं हो रहा है.इससे धान रोपनी के लिए खेतों को तैयार कर रहे किसान असमंजस में हैं.बारिश के कारण किसानों को धान की उपज में काफी सहूलियत होती है,किंतु विगत कई दिनों से बारिश नहीं होने पर किसान चिंतित दिखाई दे रहे हैं.प्रखंड क्षेत्र के किसान रंजीत सिंह,संजय प्रसाद,मुन्ना सिंह,अंबिका राम आदि ने बताया कि विगत कई वर्षों से धान के समय में पर्याप्त मात्रा में बारिश नहीं होने से किसानों की मेहनत,तो बर्बाद होती ही है,साथ ही किसानों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है.उन्होंने बताया कि रजौली क्षेत्र में पिछले हुई रिमझिम बारिश किसानों की खेती के लिए अमृत समान था,किंतु अब मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है,जिससे किसानों के चेहरे पर मायूसी देखी जा रही है.किसानों के लिए गर्म मौसम चिंता का विषय बनते जा रहा है.हालांकि बारिश की पानी खेतों में जमा होने के कारण कई किसान उसे स्थानीय ट्रैक्टर चालकों की मदद से जुताई कर धान की फसल बुआई के लिए तैयार कर रहे हैं.लेंगुरा पंचायत के किसान मुकेश पंडित व राकेश कुमार ने बताया कि उनके गांव के ट्रैक्टर चालक विकास कुमार उर्फ कारू द्वारा 1400 रुपए प्रति बिगहा की दर से खेतों को धान की बुआई के लिए तैयार किया जा रहा है.उन्होंने बताया कि इस बार मौसम विभाग द्वारा बारिश की पर्याप्त संभावना जताई जा रही है.इस कारण भी किसान अपने खेतों में धान की फसल के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं.साथ ही कहा कि पर्याप्त बारिश होने पर,किसानों को सिंचाई के लिए ट्यूबवेल या अन्य साधनों पर कम निर्भर रहना पड़ता है.










