सड़क दुर्घटना में एक शिक्षक की हुई मौत व दूसरा घायल,शिक्षकों में शोक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली प्रखंड क्षेत्र के चितरकोली स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय के दो शिक्षक गणेश कुमार एवं प्रवीण कुमार बाइक द्वारा शनिवार को हिसुआ से चितरकोली ड्यूटी करने आ रहे थे.इसी बीच जसौली गांव के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से शिक्षक गणेश कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई.वहीं साथ में रहे दूसरे शिक्षक प्रवीण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए.शिक्षक की मौत पर शिक्षक नेता अजित कुमार एवं प्रधानाध्यापक अरुण कुमार पुष्कर,दयानंद सिंहा,सुरेश कुमार,सोमनाथ,लालजीत कुमार,इंटर विद्यालय बलिया के प्रभारी प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार,धमनी के शशिकांत कुमार,सदानंद कुमार,मुनिलाल,राजेश कु राकेश सिंह,चंदन कुमार,शुसिल कुमार दानी एवं रजौली प्रखंड के बीपीएससी से चयनित शिक्षकों ने भी शिक्षक के व्हाट्सएप ग्रुप में शोक संवेदना व्यक्त किए हैं.मिली जानकारी के अनुसार मृतक शिक्षक छतिहार गांव के रहने वाले हैं.बीपीएससी से टीआरई-3 के नवनियुक्त शिक्षक गणेश कुमार का वेतन भी शुरू नहीं हुआ है और वो काल के गाल में समा गए.निधन के खबर से पूरे शिक्षक समाज हतप्रभ और दु:खी हैं.सभी शिक्षकों ने इस घटना का दु:ख व संवेदना प्रकट करते हुए उनके आत्मा को ईश्वर अपने श्री चरणों मे स्थान प्रदान करें.साथ ही मृतक के परिवार को दु:ख सहन करने की ताकत ईश्वर से कामना करते दिखे.प्रखंड शिक्षक नेता अजित कुमार ने भी उक्त शिक्षक के घटना से आहत होकर संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना किया.साथ ही मृतक शिक्षक के अनुकम्पा हेतु सभी शिक्षकों को उनके परिवार को साथ देने की अतिआवश्यकता है.उनका वेतन भी अभी शुरू नहीं हुआ है और प्राण नम्बर सभी का जनेरेट कर दिया है.शिक्षक नेता ने बिहार शिक्षा मंत्री,एसीएस सिद्धार्थ,नवादा जिला पदाधिकारी और नवादा जिला शिक्षा पदाधिकारी से मांग किया है कि ऐसे शिक्षकों को न्याय की आवश्यकता है.सरकार की जिम्मेदारी भी है कि उन्हें अनुकम्पा का लाभ मिलना चाहिए.नवादा जिला के सभी शिक्षक संघ से भी विनती है कि इस घटना को दृष्टि में रखकर ध्यान देकर इनको न्याय दिलाने की भी अपील करता हूं.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!