वित्तरहित कॉलेज कर्मियों का सरकार के खिलाफ खोला गया मोर्चा,बकाया अनुदान और वेतनमान की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली नगर पंचायत के वित्तरहित अनुदानित मथुरासिनी महाविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने शनिवार को सरकार के खिलाफ एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया.कॉलेज के मुख्य द्वार पर आयोजित इस प्रदर्शन में व्यास कुमार, कुमार अंजन, ब्रजेश राय,अखिलेश्वर कुमार एवं लीला कुमारी सहित दर्जनों शिक्षक शामिल थे।प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने सरकार पर “सौतेला व्यवहार” करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें समय पर अनुदान की राशि नहीं मिल रही है.उनकी मुख्य मांग अब अनुदान से हटकर वेतनमान देने की है,ताकि उन्हें नियमित आय मिल सके.उन्होंने सरकार से बकाया अनुदान की राशि का तुरंत भुगतान करने की भी मांग की.

शिक्षकों और कर्मचारियों का कहना है कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की जातीं और उन्हें बकाया राशि का भुगतान कर नियमित वेतनमान नहीं दिया जाता, तो वे भविष्य में चरणबद्ध आंदोलन करने को विवश होंगे.इस एकदिवसीय प्रदर्शन में शिक्षक प्रतिनिधि व्यास कुमार, कुमार अंजन, ब्रजेश राय और अखिलेश्वर कुमार ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए शिक्षकों की एकता पर बल दिया.

शिक्षकों का यह प्रदर्शन बिहार में वित्तरहित शिक्षा संस्थानों के कर्मचारियों की समस्याओं को उजागर करता है, जो लंबे समय से अपने अधिकारों और मानदेय के लिए संघर्ष कर रहे हैं.आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि सरकार इन शिक्षकों की मांगों पर क्या रुख अपनाती है.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!