बलिया के छात्र-छात्राओं के बीच किया गया किताबों का वितरण,प्रभारी प्रधानाध्यापक अजित कुमार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली प्रखंड के सिरोडाबर पंचायत के बलिया गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में कक्षा एक से लेकर सातवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं के बीच किताबों का वितरण किया गया.वहीं आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को भी किताब जल्द उपलब्ध कराने की बात कही गई.प्रभारी प्रधानाध्यापक सह शिक्षक नेता अजित कुमार ने बताया कि शनिवार को मध्याह्न भोजन के बाद छात्र-छात्राओं के बीच पुस्तक वितरण किया गया.इस दौरान सभी शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद थे.प्रधानाध्यापक ने बताया कि पहली से सातवीं क्लास के छात्र-छात्राओं के बीच नि:शुल्क रूप से पढ़ाई से संबंधित पुस्तक का वितरण किया गया है.साथ ही छात्र-छात्राओं को कहा कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें.परीक्षा में अधिक अंक लाए, ताकि अपना भविष्य बेहतर बना सकें.साथ ही कहा कि सरकार छात्रवृत्ति,पोशाक एवं मध्याह्न भोजन के साथ-साथ छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए पुस्तक भी उपलब्ध करा रही है ताकि छात्रों को पढ़ने में काफी सहूलियत हो.मौके पर शिक्षक अशोक कुमार,सुनील कुमार,आशीष कुमार,राशिद इकबाल,संजू देवी एवं निवेदिता कुमारी के साथ दर्जनों छात्र-छात्राएं मौजूद र

हे.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!