गांव चलो अभियान के तहत भाजपाइयों ने संगत और मंदिरों में चलाया सफाई अभियान,मंडल अध्यक्ष गुड्डू राय

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली प्रखंड क्षेत्र के अमावां गांव में शनिवार को भाजपा के स्थापना दिवस पर संचालित गांव चलो अभियान के तहत संगत एवं मंदिर परिसर की साफ-सफाई की.इस अभियान का नेतृत्व भाजपा के अमावां मंडल अध्यक्ष अभिषेक कुमार उर्फ गुड्डू राय ने किया.मंडल अध्यक्ष ने बताया कि बिहार भाजपा प्रदेश द्वारा भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष में 6 अप्रैल 2025 से लेकर 14 अप्रैल 2025 तक गांव-गांव में जाकर बीजेपी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी,जिसमें आज गांव चलो अभियान के तहत स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम किया गया.इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं नें हाथों में झाड़ू लेकर पूरे अमावां संगत परिसरएवं मंदिर की साफ-सफाई की किया.मोदी जी का स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के नियमित यह एक सकारात्मक पहल हुआ.इस मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कला संस्कृति मंच रुद्र प्रताप सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह,भाजपा मंत्री डब्लू सिंह,भाजपा नेता चंदन राजवंशी,कृष्णकांत पांडेय, नवलेश सिंह,प्रमोद कुमार एवं अनुज सिंह समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!