ग्रामीण परिवेश में भी रहकर सत्यम ने 438 अंक लाकर गांव व परिवार का नाम किया रौशन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली प्रखंड क्षेत्र के चितरकोली गांव में रहने वाले एक छात्र ने संसाधनों की कमी के बावजूद इंटरमीडिएट की परीक्षा में 438 अंक लाकर अपने विद्यालय एवं गांव का नाम रौशन किया है.उत्क्रमित उच्च विद्यालय चितरकोली के प्रभारी प्राचार्य पवन कुमार ने बताया कि उनके विद्यालय से 18 बच्चों ने इंटरमीडिएट के कला संकाय में परीक्षा दिया था,जिसमें 17 बच्चे सफल हुए हैं.वहीं विज्ञान संकाय में 10 बच्चों में 9 बच्चे सफल हैं.इनमें विज्ञान संकाय का छात्र चितरकोली निवासी सुशील कुमार राम व इंदु देवी के पुत्र सत्यम कुमार ने 438 अंक लाकर विद्यालय एवं गांव का नाम रौशन किया है.साथ ही बताया कि सफल छात्र एवं उनके परिजन को विद्यालय बुलाकर उनको सम्मानित किया गया है.साथ ही मिठाई खिलाकर सत्यम कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई.उन्होंने कहा कि सत्यम ने यह साबित कर दिया कि कीचड़ में ही कमल खिलता है.वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक पुष्कर कुमार अरुण ने बताया कि सत्यम बचपन से ही एक होनहार छात्र रहा है.विद्यालय में सत्यम का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है.भगवान से प्रार्थना है कि सत्यम का भविष्य और अधिक उज्ज्वल हो.वहीं छात्र सत्यम ने बताया कि उनकी सफलता के पीछे माता-पिता एवं बड़े भाई शिवम के अलावे गुरुजनों का भरपूर योगदान रहा एवं भविष्य में एक सफल व्यवसाई बनने की बात कही.

वहीं विद्यालय परिसर में मौजूद छात्र की मां इंदु देवी,जो सामाजिक कार्यकर्ता के साथ-साथ भाजपा नेत्री भी हैं,कही कि व्यक्ति के जीवन में शिक्षा का बड़ा महत्व होता है.उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए बताई कि उनके दो बेटों में छोटा बेटा सत्यम कुमार राम इस बार इंटरमीडिएट की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन कर गांव का मान-सम्मान बढ़ाया है.वहीं दूसरा बड़ा बेटा शिवम कुमार राम भी पिछले वर्ष 2024 में इंटरमीडिएट की परीक्षा में 459 अंक इसी विद्यालय में पढ़कर प्राप्त किया था.साथ ही कही कि उनके दोनों बेटे शुरुआती दिनों से ही सरकारी विद्यालय में पढ़ते आ रहे हैं एवं बेटों के बेहतर परिणाम से वे काफी खुश हैं.इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक विक्रम बैताल,विनय कुमार शर्मा, अभिषेक कुमार,विपुल कुमार,रोशन कुमार राणा,रामाशीष कुमार,प्रवीण कुमार एवं पप्पू कुमार ने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना

की.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!