इंटर की परीक्षा में छात्राओं में अव्वल हुई प्रोजेक्ट की दिव्या,बधाईयों का लगा तांता,शिक्षक बन करेगी समाज की सेवा 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम आने के बाद छात्र-छात्राओं से लेकर परिजनों एवं शिक्षकगणों में खुशी का माहौल है.छात्र-छात्राओं के बेहतर परिणाम को देखकर परिजन फुले नहीं समा रहे हैं.वहीं शिक्षकगण भी अपने छात्र-छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन से मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं.वहीं प्रखंड क्षेत्र में इंटरमीडिएट के विज्ञान संकाय की परीक्षा में शामिल छात्राओं में अव्वल रहने वाली प्रोजेक्ट इंटर स्कूल की छात्रा दिव्या कुमारी के घर बधाईयों का तांता लगा हुआ है.

परिजनों से लेकर शिक्षकगण मिलकर एवं फोन कर बधाइयां दे रहे हैं.नीचे बाजार स्थित माहुरी टोला निवासी दीपक कुमार व बबीता देवी की बड़ी बेटी दिव्या कुमारी ने इंटर की परीक्षा में 500 में से 447 अंक प्राप्त की है,जिनमें सबसे अधिक 93 अंक भौतिकी में प्राप्त हुआ है.

दिव्या के पिता का बाजार में प्रसिद्ध खैनी की दुकान है एवं माता गृहणी है.दिव्या आसपास के क्षेत्र के छात्राओं के लिए एक मिशाल बनी है.वहीं दिव्या ने बताया कि उनकी सफलता के पीछे प्रोजेक्ट के स्कूल के शिक्षकगण एवं गणित के ट्यूशन के शिक्षक उमेश कुमार पाण्डेय के अलावे उनके माता-पिता का भरपूर योगदान है.

वहीं दिव्या के पिता दीपक कुमार ने कहा कि उनकी दो बेटियां एवं एक बेटा है,जिनमें दिव्या उनकी बड़ी बेटी है.वह शुरुआती दौर से ही मन लगाकर पढ़ाई करते आई है.मैट्रिक की परीक्षा में भी दिव्या को 435 अंक प्राप्त हुआ था.दिव्या ने आगे की पढ़ाई के बाद शिक्षक बन समाज की सेवा करने की बात कही है.वहीं दिव्या की माता बबीता देवी ने बताई कि पढ़ाई को लेकर वह काफी सजग रही है एवं दिव्या पर घर के कामों का कभी दवाब नहीं बनाई।बेटी के इंटर की परीक्षा में बेहतर परिणाम आनेपर वे काफी खुश हैं.साथ ही कही कि मेरी बेटी मेरी अभिमान है,वो अपने जीवन में जो करना चाहती है,उसमें हमसभी परिवार का भरपूर सहयोग रहेगा.वहीं प्रोजेक्ट इंटर स्कूल के प्रभारी प्राचार्य सुबोध कुमार ने बताया कि जब छात्राएं बेहतर करती है,तो शिक्षकों को लगता है कि उनका परिश्रम सफल हो गया है.वहीं प्राचार्य ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में सफल सभी छात्राओं को शुभकामनाएं दिए हैं.साथ ही कहा कि छात्रा दिव्या कुमारी के कारण उनके विद्यालय का नाम रौशन हुआ है.इस मौके पर वार्ड संख्या 6 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि समित कुमार,प्रोजेक्ट इंटर स्कूल के शिक्षक नरेंद्र कुमार,सतीश कुमार,बृजकिशोर पासवान,विनोद कुमार मेहता,लिपिक मंजू कुमारी एवं परिचारी अनीता देवी के अलावे दर्जनों लोगों ने दिव्या के उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं शुभकामना संदेश दिए.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!