Er. Santosh Kumar
रजौली थाना क्षेत्र के एसएच-70 पर बरवा मोड़ के समीप मंगलवार को दो बाइकों के आमने-सामने की टक्कर में दोनों बाइकसवार गम्भीर रूप से घायल हो गए।घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज हेतु अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया।अस्पताल में ड्यूटी में रहे चिकित्सक डॉ. स्नेहल ने बताई कि सड़क दुर्घटना में घायलों की पहचान धमनी गांव निवासी नरेश चौधरी के पुत्र रौशन कुमार एवं भित्ता गांव निवासी राजकुमार पासवान के पुत्र ललन कुमार के रूप में हुई है।चिकित्सक ने कहा कि दोनों घायलों का प्राथमिक इलाज किया गया है।घायल खतरों से बाहर है,जिसे जरूरी सुई व दवाई दिया गया है।वहीं अस्पताल परिसर में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि दोनों बाइक सवार अपने-अपने घर जा रहे थे,तभी बरवा मोड़ के समीप दोनों की टक्कर हो गई।इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष सह अपर थानाध्यक्ष एसआई अजय कुमार ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी है।साथ ही कहा कि पीड़ितों द्वारा लिखित आवेदन मिलने पर अग्रतर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।










