Er. Santosh Kumar
अनुमंडल क्षेत्र के नरहट थाना क्षेत्र के एक गांव से एक लापता युवती को पुलिस बलों ने रजौली थाना क्षेत्र के मानडीह गांव से बरामद की है।
मिली जानकारी के अनुसार नरहट थाना क्षेत्र से एक नाबालिग युवती बीते 22 नवंबर की शाम लगभग 5 बजे हिसुआ बाजार जाने के लिए घर से निकली थी,जो वापस घर नहीं लौटी।युवती के परिजन आसपास के क्षेत्रों एवं रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन किया।किंतु युवती के बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली,तब युवती के परिजन द्वारा थाने को लिखित दी गई।पुलिस ने 23 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।वहीं केस आईओ रहे पीएसआई रौशन कुमार एवं पूजा कुमारी सोमवार को लापता युवती को रजौली के फरका बुजुर्ग पंचायत के मानडीह गांव से बरामद किया।लापता युवती के साथ एक युवक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।लापता युवती और युवक को नरहट पुलिस अपने साथ ले गई है।
इस संबंध में नरहट के प्रभारी थानाध्यक्ष एसआई धन्नू कुमार सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग में लापता युवती को बरामद किया गया है।साथ ही युवती के साथ रहे एक युवक को भी पुलिस बलों के सहयोग से हिरासत में लिया गया है।उन्होंने कहा कि बरामद की गई युवती का ब्यान न्यायालय में दर्ज किए जाने के बाद अग्रतर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित किए जाएगा।










