Er. Santosh Kumar
रजौली थाना क्षेत्र के अंधरबारी गांव में शनिवार को दोपहर लगभग 12 बजे शौच के लिए गए 12 वर्षीय बच्चे की मौत आहर में डूबने से हो गई.मृतक बच्चे की पहचान अंधरबारी गांव निवासी मुकेश कुमार के 12 वर्षीय पुत्र मोहित कुमार के रूप में हुई है.परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर में बच्चे को शौच लगी और वह घर से महज थोड़े ही दूरी पर रहे आहर के समीप शौच किया और हाथ धोने के दौरान बच्चे का पैर फिसला और वह आहर में रहे बारिश के पानी में डूब गया.परिजनों को सूचना मिलने पर डूबे बच्चे को बाहर निकाला गया और आनन-फानन में इलाज हेतु अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया.अस्पताल में ड्यूटी में रहे चिकित्सक डॉ. दिलीप कुमार ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से बच्चे की मौत हो चुकी थी.पानी में डूबने से बच्चे की मौत की सूचना थाना को दिया गया.थाना में पदस्थापित एसआई अजय कुमार को पुलिस बलों के साथ अस्पताल भेजा गया.थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि पानी में डूबकर बच्चे की हुई मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल नवादा भेज दिया गया है.पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा.पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुटी हुई है.अस्पताल परिसर में शोकाकुल परिजनों के साथ प्रमुख प्रतिनिधि बब्लू यादव एवं पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार मौजूद रहे.साथ ही सरकार की तरफ से मिलने वाली हर लाभ दिलाने का वादा भी किया.










