2025 में फिर से नीतीश, एनडीए के 225 पार के नारे के साथ रजौली में नेताओं का हुंकार,विपक्षियों का जमानत होगा जब्त,अब औद्योगिकीकरण की बारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

Er. Santosh Kumar  

सप्तऋषियों की पावन भूमि इंटर विद्यालय के मैदान में गुरुवार को एनडीए विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी।इस मौके पर गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय,नवादा सांसद विवेक ठाकुर,बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितीन नवीन,नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार एवं एमएलसी नवादा अशोक यादव का स्वागत फूलों का गुलदस्ता एवं अंगवस्त्र देकर किया गया।स्वागत समारोह के बाद अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुरुआत किया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता एवं मंच का संचालन भाजपा जिला महामंत्री गौरव शांडिल्य गगन ने किया।कार्यकर्ता सम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों से पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी अपनी प्रचंड संख्या दर्ज कराई।सम्मेलन के दौरान बारिश का मौसम दिखाई दिया,किंतु हल्की बूंदा-बूंदी के बाद मौसम सुहाना रहा।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार है और विकास की रफ्तार भी तेज है।देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार के विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा बिहार के लगभग 3 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से बाहर लाया गया है।मुद्रा लोन से बिहार के करोड़ों युवाओं को रोजगार मिला है,महिला व अतिपिछड़ा को आगे बढ़ने का मौका मिला है,हाइवे व ग्रामीण सड़कों का निर्माण तेज रफ्तार से हो रहा है।वहीं बिहार को केन्द्र से 14 लाख रुपए सर्वांगीण विकास के लिए दिए गए हैं।मोदी जी के नेतृत्व में अयोध्या में प्रभु श्री राम भगवान पधारें हैं एवं कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमलों के विरुद्ध भारतीय सेना के शौर्य के आगे पूरा पाकिस्तान थर्रा गया।साथ ही उन्होंने कहा कि नवादा सांसद विवेक ठाकुर आपके नेता हैं,तो बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री नितीन नवीन रजौली का बेटा है।इनके द्वारा क्षेत्र में तेज रफ्तार से विकास हो रहा है।उन्होंने कहा कि बिहार को जंगलराज वातावरण में धकेलने वाले विपक्षी पार्टी को हराना है एवं एनडीए पार्टी को रजौली समेत नवादा जिले के सभी पांचों विधानसभा सीटों पर जीत दिलाना है।

बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितीन नवीन ने आमलोगों को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए सरकार के द्वारा निरंतर विकास कार्य किया जा रहा है।प्रधानमंत्री मोदी के कारण कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा झंडा फहराया जा रहा है।वहीं चुनाव के समय नेता अपने जनता के पास मजदूरी के रूप में अपने पक्ष में अपना वोट मांगता है।साथ ही कहा कि हमारा लगाव रजौली क्षेत्र से हमेशा रहा है।इसलिए अपलोगों से विनम्र अपील है कि रजौली विधानसभा सीट पर एनडीए उम्मीदवार को प्रचंड मतों से विजयी बनाकर भेजने का काम करेंगे।संबोधन के अंत में उन्होंने कहा कि 2025 में भी आपलोगों के सहयोग से बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी।वहीं कार्यक्रम में उपस्थित जनसैलब को संबोधित करते हुए नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि आप लोगों को अफवाहों से सावधान रहने की जरूरत है।बिहार में एनडीए की सरकार सुशासन,सुरक्षा के साथ-साथ निरंतर विकास के लिए संकल्पित है।साथ ही कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया कि वे गांव-गांव जाकर केंद्र और बिहार सरकार की योजनाओं की जानकारी दें।साथ ही किसी भी तरह की भ्रामक जानकारी का मुकाबला करें।साथ ही कहा कि क्षेत्र के विकास के बाद अब औद्योगिकीकरण की तैयारी सरकार कर रही है।

नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कार्यकर्ताओं से नीतीश सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया और कहा कि बिहार की एनडीए की सरकार ने हमेशा समाज को एकजुट कर बिहार के विकास के नए गाथा लिखा है।नीतीश सरकार के कारण महिलाएं सुरक्षित एवं स्वावलंबी है।

वहीं मंच से गणमान्य नेताओं ने कहा कि देश का विकास एनडीए और बिहार के विकास के लिए भी एनडीए की सरकार जरूरी है।क्योंकि बिहार और बिहारियों की चिंता एनडीए की सरकार ही कर सकती है।एनडीए सरकार ने बिहार के गरीब-गुरबों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाओं को चलाकर बिहार को संवारने का कार्य किया है।आज बिहार के वृद्धजनों और दिव्यांगजनो को सम्मान देकर पेंशन की राशि को बढ़ाया है।इस लिए आप सभी लोगों से आग्रह है कि बिहार के विकास के लिए तत्पर एनडीए की सरकार को पुनः बनायें,ताकि बिहार के विकास का पहिया दुगुने रफ्तार से जारी रहे।

इस दौरान जदयू जिलाध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी,लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह,हम जिलाध्यक्ष अशोक मांझी,आरएलएम जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुशवाहा, जदयू जिला उपाध्यक्ष सह एमएलसी प्रवक्ता दीपक कुमार मुन्ना,भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी,मेसकौर मंडल प्रभारी अवधेश कुशवाहा,जिला प्रवक्ता रंजन कुमार बब्लू,अनुसूचित मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष विमल राजवंशी,मंडल अध्यक्ष संतोष वर्मा,राजेश शर्मा,रामविलास वर्मा,पूनम कुमारी,अजय गुप्ता,अभिषेक कुमार,मंडल महामंत्री सुनील कुमार,मंच प्रभारी मनोज बरहपुरिया,निशा राजवंशी,विमल राजवंशी,प्रमोद चंद्रवंशी समेत हजारों कार्यकर्तगण मौजूद रहे।

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!