रजौली में सरकारी डिग्री कॉलेज के लिए किया गया भूमि पूजन,निर्माण कार्य शुरू,लोगों में खुशी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

Er. Santosh kumar

रजौली प्रखंड क्षेत्र के बहादुरपुर पंचायत के करिगांव में डिग्री कॉलेज के भवन निर्माण हेतु भूमिपूजन किया गया.इसके साथ ही विधिवत निर्माण का शुभारम्भ सुनिश्चित हो गया है.यह डिग्री कॉलेज रजौली के लोगों के लिए बहुप्रतिक्षित था और निर्माण प्रारम्भ होने से इलाके में ख़ुशी का माहौल है.

एमएलसी प्रतिनिधि व जदयू जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता दीपक कुमार मुन्ना ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हर अनुमंडल में डिग्री कॉलेज के निर्णय के आलोक में इस डिग्री कॉलेज की स्वीकृति हुई थी,पर अब नितीश सरकार सूबे के सभी 534 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने के नीतिगत निर्णय के तहत जमीन उपलब्ध कराने की अधियाचना सभी 38 जिलों को भेजी हुई है.वहीं 176 प्रखंडो में डिग्री कॉलेज पूर्व से परिचालित है और शेष 358 प्रखंडो में इस दिशा में औपचारिकताएं प्रगति पर है.इसके अतिरिक्त 20 अन्य अनुमंडल मुख्यालयों में भी डिग्री कॉलेज का निर्माण की प्रक्रिया प्रगति पर है.उन्होंने कहा कि डिग्री कॉलेज के लिए पूर्व में सिमरकोल में स्थान चिन्हित हुआ था,पर कतिपय कारणों से इसे करिगांव स्थित क़ृषि विभाग की जमीन में स्वीकृति दी गयी.

 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में सम्पन्न विकास यात्रा के दौरान इस डिग्री कॉलेज का विधिवत शिलान्यास किया था.डिग्री कॉलेज निर्माण में सरकार ने 15 करोड़ रुपए का आवंटन किया है और इसके निर्माण से रजौली और आसपास के छात्र छात्राओं में बहुत ख़ुशी है.डिग्री कॉलेज के निर्माण होने से रजौली अनुमंडल अंतर्गत छात्र-छात्राओं अपने घरों से अधिक दूर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी.वहीं विशेषकर ग्रामीण छात्राएं जो कॉलेज के दूर रहने के कारण अपनी डिग्री की पढ़ाई पूरी नहीं कर पाती थी,उन्हें सहूलियत होगी.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!