सड़क दुर्घटना में घायल युवक की डेढ़ महीने बाद मौत,परिजनों में कोहराम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली थाना क्षेत्र में करीब डेढ़ महीने पहले हुई एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए कर्णपूर निवासी नरेश यादव के 22 वर्षीय गोलू कुमार की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई.इस दुखद खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है.परिजनों ने बताया कि धमनी चौक बजरंगबली के पास डेढ़ महीने पहले हुए एक सड़क हादसे में गोलू गंभीर रूप से घायल हो गया था.तब से उसका लगातार इलाज चल रहा था, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका.सूचना मिलते ही रजौली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया है.गौरतलब है कि दुर्घटना के बाद कुछ लोगों पर जबरदस्ती शराब की ढुलाई कराने का आरोप भी लगाया गया था.इस संबंध में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा आवेदन दिए जाने के बाद नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी.पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है.यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा और संबंधित नियमों के पालन की गंभीरता को रेखांकित करती है.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!