खबर चलने के बाद 24 घंटों के अंदर धरातल पर दिखा असर,चेकपोस्ट के समीप खराब सड़क की मरम्मती कार्य शुरू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

प्रखंड क्षेत्र के चितरकोली स्थित चेकपोस्ट के समीप जलजमाव के कारण उत्पन्न बड़े-बड़े गड्ढों को एनएचएआई द्वारा मरम्मती का कार्य शुरू कर दिया गया है।खराब सड़क की समस्या को लेकर मंगलवार को बिहार न्यूज 27 द्वारा एनएचएआई के पीडी गया से बातचीत कर वास्तविक स्थिति से अवगत कराया गया था।उक्त पदाधिकारी ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।एनएचएआई अधिकारी से मिले निर्देश के बाद महज 24 घंटों के भीतर गड्ढों को भरने के साथ-साथ सड़क मरम्मती का कार्य शुरू कर दिया गया है।सड़क की मरम्मती से रजौली से कोडरमा तक आवागमन करने वाली वाहन मालिकों और चालकों को काफी सुविधा मिलेगी।मरम्मती कार्य देख स्थानीय ग्रामीणों समेत वाहन चालकों एवं मालिकों ने एनएचएआई के पीडी समेत अन्य अधिकारी को धन्यवाद दिया है।

 

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!