आंगनबाड़ी की बैठक में सर्वसम्मति से मुन्नी देवी पुनः बनी रजौली संघ की अध्यक्ष,15 सूत्री मांगों को लेकर 9 जुलाई को पटना में प्रदर्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली मुख्यालय स्थित इंटर विद्यालय के बाबूलाल भवन में रविवार को बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के महासचिव कुमार बिंदेश्वरी सिंह की उपस्थिति में रजौली इकाई की सेविका/सहायिका संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक की है।बैठक के दौरान सर्वप्रथम संघ के नए कार्यकारिणी का गठन किया गया.इस दौरान सर्वसम्मति से मुन्नी देवी को अध्यक्ष,निशा कुमारी को उपसचिव,प्रभा कुमारी व स्मिता कुमारी को उपाध्यक्ष,शशि कला व रीना कुमारी को सचिव एवं समीदा परवीन को कोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया.कार्यकारिणी गठन के बाद बैठक की अध्यक्षता मुन्नी देवी ने की.बैठक में बीते वर्षों से आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका के लंबित मांगों पर विस्तारपूर्वक चर्चा किया गया.इस दौरान पटना से आए महासचिव कुमार बिंदेश्वर सिंह ने बताया कि आईसीडीएस निदेशालय द्वारा एफआरएस सिस्टम को लागू करने पर बल दिया जा रहा है.किंतु अधिकांश सेविकाओं के मोबाइल विगत 4-5 वर्षों से खराब है और वे अपना मोबाइल कार्यालय में जमाकर पावती पर्चा भी रखे हुए हैं,फिर वे कैसे एफआरएस कर पाएंगी.उन्होंने कहा कि बिहार की अंधी-बहरी सरकार आंगनबाड़ी सेविका को बलि का बकरा बना रही है.पदाधिकारियों का हिटलरशाही चरम पर है और वे निर्लज्जता पूर्वक सेविका/सहायिका के साथ व्यवहार कर रही है.उन्होंने कहा कि संघ अपनी 15 सूत्री लंबित मांगों को लेकर आगामी 9 जुलाई को बिहार के सभी सेविका/सहायिका पटना पहुंच सरकार का घेराव करेंगी.उन्होंने कहा कि उनकी मांगों में सेविका/सहायिका को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाना,सेविका का मानदेय 25000 रुपए व सहायिका का मानदेय 18000 रुपए देना एवं सेविका को सुपरवाइजर व सहायिका को सेविका पद पर प्रोन्नति करना समेत कुल 15 मांगे हैं.इस मौके पर सोनी कुमारी,रूबी देवी,मधु कुमारी,सुनीता देवी,विमला देवी समेत दर्जनों सेविका/सहायिका मौजूद रहीं.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!