जॉब जलाशय जंगल से 400 पाउच में रहे 600 लीटर शराब बरामद,तस्कर फरार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Er. Santosh Kumar

रजौली थाना क्षेत्र के फरका बुजुर्ग पंचायत के जॉब जलाशय के घने जंगली क्षेत्र में शराब तस्करों द्वारा छिपाकर रखे गए 400 पाउच शराब को पुलिस बलों ने रविवार को बरामद किया है। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र को शराब मुक्त बनाए जाने को लेकर पुलिस बलों के सहयोग से शराब निर्माण, भंडारण, परिवहन, बिक्री एवं सेवन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि रविवार की सुबह शराब की एक बड़ी खेप को लेकर गुप्त सूचना मिली। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई को लेकर थाने में पदस्थापित एएसआई अमित कुमार, एएसआई जयप्रकाश चौधरी एवं एएसआई सत्येद प्रसाद के साथ सशस्त्र बलों के सहयोग से छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान जॉब जलाशय के समीप घने जंगलों में छिपाकर रखे गए शराब से भरी बोरियों को बरामद किया गया। हालांकि, शराब तस्कर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

जब्त शराब को थाना परिसर लाया गया है। जब्त शराब में प्लास्टिक के पाउच में बंद रहे 1.5 लीटर वाले 400 पाउच हैं, जिसकी कुल मात्रा 600 लीटर है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त शराब को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जॉब जलाशय के आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन शराब तस्कर का कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस अब जब्त शराब के स्रोत का पता लगाने में जुटी है और जल्द ही तस्करों की गिरफ्तारी की उम्मीद है।

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!