उत्पाद विभाग ने रजौली में 16.5 लीटर विदेशी शराब के साथ नेपाली युवक को किया गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

Er. Santosh Kumar 

रजौली के चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी पर उत्पाद विभाग ने वाहन चेकिंग के दौरान एक नेपाली नागरिक को 16.5 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है.यह कार्रवाई उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र के निर्देश पर की गई,जिसका नेतृत्व उत्पाद निरीक्षक अमृत कुमार गुप्ता कर रहे थे.झारखंड से ला रहे शराब के साथ गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान 36 वर्षीय भीम बहादुर के रूप में हुई है,जो नेपाल के बाकलुम जिले का रहने वाला है.वह झारखंड से जय माता दी यात्री बस बीआर 06 पीई 4841 में सवार होकर शराब ला रहा था.पूछताछ में भीम बहादुर ने बताया कि वह भारतीय सेना में कार्यरत है और झारखंड में अपने कैंप से शराब खरीदकर बिहार ले जा रहा था.उसने यह भी बताया कि उसे पता था कि बिहार में शराबबंदी है,लेकिन यह जानकारी नहीं थी कि सेना के जवानों को भी शराब ले जाने की अनुमति नहीं है.विभिन्न ब्रांडों की शराब बरामद उत्पाद विभाग की टीम ने भीम बहादुर के पास से अलग-अलग ब्रांडों की कुल 16.500 लीटर शराब बरामद की,जिसमें रॉयल स्टैग, रॉयल चैलेंज, ब्लेंडर्स प्राइड,ओल्ड मोंक और आफ्टर डार्क फाइन ग्रेन व्हिस्की शामिल हैं.गिरफ्तार व्यक्ति को उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया है.इस कार्रवाई में उत्पाद एसआई प्रवीण कुमार और अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!