अज्ञात चोरों ने घर से नगदी समेत सोने व जेवरातों को उड़ाया,जांच में जुटी पुलिस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

Er. Santosh Kumar

रजौली थाना क्षेत्र के लेंगुरा पंचायत के माधोरामपुर गांव में बीते गुरुवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने एक घर से नगदी समेत सोने व चांदी के जेवरात,पीतल के बर्तन एवं कपड़ों की चोरी कर फरार हो गया.पीड़ित माधोरामपुर गांव निवासी दिलीप प्रसाद यादव के पुत्र लवकुश कुमार ने बताया कि वे सपरिवार अपने घर में गुरुवार की रात्रि सोए हुए थे.उनके घर में पेंटिंग का काम हो रहा है,इसलिए अधिकांश समान आंगन में रखा हुआ था.अज्ञात चोर छत से घर में प्रवेश किया और नगदी 41 हजार रुपयों के अलावे आठ आना भर का सोने का झुमका,दो जोड़ी पायल एवं 10 साड़ियां लेकर भाग गया है.उन्होंने आशंका जताई कि चोरों द्वारा बेहोशी की दवाई परिजनों के ऊपर छिड़क दिया गया होगा,इसलिए किसी की नींद नहीं खुल पाई.साथ ही कहा कि पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे में भी चोरों की गतिविधि कैद हुई है.घटना की लिखित शिकायत थाना को किया गया है.इस बाबत थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित द्वारा घर में चोरी होने की शिकायत पर एएसआई संजय कुमार को पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर भेजा गया है.पुलिस मामले की छानबीन कर अग्रतर कार्रवाई में जुटी हुई है.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!