जांच चौकी रजौली में 44 लीटर से ज्यादा विदेशी शराब के साथ 6 लोग गिरफ्तार, एक महिला भी शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

Er. Santosh Kumar

समेकित जांच चौकी रजौली में उत्पाद टीम को वाहन जांच के दौरान एक बड़ी सफलता मिली है.उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार शुक्रवार को वाहनों की नियमित जांच के दौरान टीम ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है.इनके पास से कुल 44.360 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई है.गिरफ्तार किए गए लोगों में एक महिला भी शामिल है,जिसके पास से सबसे अधिक 36 लीटर शराब जब्त की गई है.

जब्त की गई शराब में कई जाने-माने महंगे ब्रांड शामिल हैं.बरामद हुई कुल शराब में से सबसे ज्यादा मात्रा एक महिला के पास से मिली है.जब्त की गयी शराब में रॉयल स्टैग व्हिस्की 180 एमएल की 2 बोतलें, मैजिक मोमेंट्स वोडका 750 एमएल की 3 बोतल,100 पाइपर्स ब्लेंडेड स्कॉच व्हिस्की 750 एमएल की 1 बोतल, ब्लैक डॉग रिजर्व स्कॉच व्हिस्की 750 एमएल की 1 बोतल, टीचर्स हाई लैंड व्हिस्की 750 एमएल की 2 बोतल,750 एमएल के दो लीटर शराब जब्त किया है.इसके अतिरिक्त महिला धंधेबाज के पास से ऑफिसर्स चॉइस एलीट व्हिस्की 180 एमएल के 200 टेट्रा पैक जब्त की गई है.जब्त किये गये कुल 44.360 लीटर की इस खेप में सबसे ज्यादा मात्रा महिला के पास से मिली है.

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में दरभंगा जिला के सनाहपुर गांव निवासी शिवजी शाह के पुत्र महेंद्र कुमार साह, बेगूसराय जिले के पिपरा गांव निवासी स्व.रामप्रताप शर्मा के पुत्र राम प्रकाश शर्मा, नालंदा जिले के धनहर गांव निवासी संजय मिस्त्री के पुत्र अभिषेक कुमार, बोरिंग रोड पटना निवासी राम अनुग्रह प्रसाद सिंहा के पुत्र ऋतुराज सिंहा, पटना सिटी निवासी संजय कुमार के पुत्र मोहित कुमार के अलावे नालंदा जिले के रामचंद्रपुर निवासी राजकुमार चौधरी की की पत्नी माधुरी देवी को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है.उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि इन लोगों की गिरफ्तारी अलग-अलग यात्री वाहनों से की गई है.वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम में एसआई प्रवीण कुमार के साथ एएसआई पंकज कुमार साव, एएसआई धर्मेंद्र कुमार के अलावा उत्पाद विभाग के पुलिस बल शामिल थे.उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!