Er. Santosh Kumar
रजौली थाना क्षेत्र के लेंगुरा पंचायत के बिजवन पाइन में बीते 19 जुलाई को दरियापुर गांव निवासी संतोष सिंह के पुत्र संजय कुमार उर्फ छोटी की हत्या के मामले में पुलिस बलों ने नामजद अंतिम व चौथे आरोपी को गुप्त सूचना के आलोक में गिरफ्तार की है.गिरफ्तार हत्यारोपी की पहचान अकबरपुर थाना क्षेत्र के पैजुना गांव निवासी बाबूलाल विश्वकर्मा के पुत्र पिंटू कुमार के रूप में हुई है.गिरफ्तार युवक मृतक संजय कुमार के दुकान के बगल में बेल्डिंग का दुकान किए हुए था.
क्या है मामला :-
दरअसल, 19 जुलाई को दरियापुर गांव के रहने वाले संतोष सिंह के पुत्र संजय कुमार उर्फ छोटू की हत्या करने मामले में दिए आवेदन के आधार पर पुलिस ने तारगीर गांव के चार लोगों पर एक केस दर्ज किया था.घटना के दो सप्ताह के अंदर पुलिस ने एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है और एक आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर किया था.वहीं घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों को लेकर पुलिस अनुसंधान में जुटी हुई थी.अनुसंधान के क्रम में तीसरा आरोपी लड्डू घटना के दिन देवघर में पाया गया,जिसे दोषमुक्त किया गया.वहीं चौथे व अंतिम आरोपी पिंटू कुमार को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया है.बताते चलें कि पीड़ित परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर बीते 16 अगस्त को एनएच-20 को भी जाम किया था.
कहते हैं थानाध्यक्ष :-
इस बाबत थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि संजय कुमार उर्फ छोटी के हत्या मामले में आरोपी सौरभ कुमार को पुलिस पहले गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी.वहीं दूसरे आरोपी चंदन कुमार कोर्ट में सरेंडर किया था एवं तीसरा आरोपी लड्डू कुमार हत्या में शामिल नहीं पाया गया.गुप्त सूचना के आलोक में चौथे आरोपी पिंटू कुमार को गुप्त सूचना के आलोक में गिरफ्तार किया गया है.गिरफ्तार युवक को शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.










