शराब मामले में पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार,जॉब जलाशय के समीप से 804 लीटर शराब बरामद,सात बाइक जब्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

Er. Santosh Kumar

रजौली थाना क्षेत्र के फरका बुजुर्ग पंचायत के हाथोचक स्थित जॉब जलाशय के समीप जंगली एवं सुनसान क्षेत्र से पुलिस बलों ने 804 लीटर देशी महुआ शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया.साथ ही शराब परिवाहन में संलिप्त सात बाइकों को जब्त किया गया.

थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र को शराब मुक्त बनाए जाने की दिशा में लगातार पुलिस बलों के सहयोग से शराब निर्माण,परिवहन,भंडारण,बिक्री एवं सेवन के विरुद्ध कार्यवाई की जा रही है.इसी बीच जॉब जलाशय के आसपास के क्षेत्रों से शराब की खेंप को लेकर गुप्त सूचना मिली.सूचना के सत्यापन होने के बाद सशस्त्र पुलिस बलों की सहायता से बीते गुरुवार की पूरी रात छापेमारी की गई एवं शुक्रवार की सुबह तक सात बाइकों पर लदे कुल 804 लीटर देशी महुआ शराब को जब्त किया गया.जब्त बाइकों में बीआर01ईएम4441, बीआर27एम5686,बीआर27टी6468,बीआर27जे3959 एवं बीआर01एचआर3176 के अलावे बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के दो बाइक है.गिरफ्तार शराब तस्करों की पहचान अकबरपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी स्व. आनंद प्रसाद के पुत्र कमलेश कुमार एवं सिद्धेश्वर यादव के पुत्र रंजन कुमार के रूप में हुई है.जबकि एक शराब तस्कर भागने में सफल रहा,जिसकी पहचान अर्जुन यादव के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है.थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त शराब,बाइक,गिरफ्तार तस्कर एवं फरार तस्कर के अलावे बरामद बाइक के चालक व मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

वहीं दूसरी ओर बाजार के दुकानदार गोबिंद महतो के पुत्र संजीत कुमार ने थाने को लिखित आवेदन देकर बताया कि रजौली के प्रवीण प्रसाद के पुत्र ऋषिकेश कुमार शराब पीकर गाली-गलौज एवं हंगामा कर रहा था,जिसे डायल 112 की मदद से थाना परिसर लाकर जांच करवाया गया.ब्रेथ एनलाइजर मशीन से युवक की जांच किए जाने पर शराब पिए होने की पुष्टि हुई.

थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब मामले में गिरफ्तार तीन लोगों को शनिवार को स्वास्थ्य जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!