आरटीपीएस पर ऑनलाइन सेवाएं ठप, आम लोग परेशान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

Er. Santosh Kumar

रजौली प्रखंड मुख्यालय में पिछले एक हफ्ते से आरटीपीएस काउंटर पर ऑनलाइन सेवाओं के बंद होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जाति, आय, आवासीय और अन्य ज़रूरी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोग दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई काम नहीं हो पा रहा है।
इस वजह से छात्रों और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सबसे ज़्यादा दिक्कत हो रही है। उन्हें ऑनलाइन आवेदन करने या प्रमाण पत्र लेने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है,जिससे उनके कई काम अटक गए हैं।

अधिकारी ने बताई तकनीकी खराबी:-

इस बारे में जब अंचलाधिकारी गुफरान मजहरी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण आरटीपीएस काउंटर का काम रुका हुआ है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस समस्या को जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि काम कब तक दोबारा शुरू हो पाएगा।गौरतलब है कि बिहार सरकार ने लोगों को तेजी से और पारदर्शी सेवाएं देने के लिए आरटीपीएस व्यवस्था शुरू की थी। लेकिन रजौली में ऑनलाइन प्रक्रिया ठप होने से इस व्यवस्था का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है।

लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की:-

स्थानीय लोगों में कौशल कांत, अक्षय कुमार, रूद नारायण, बिनीत कुमार, अनील कुमार, सुरेंद्र कुमार समेत दर्जनों छात्रों ने प्रशासन से इस समस्या को तुरंत हल करने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर यह समस्या जल्द ठीक नहीं हुई तो जरूरी प्रमाण पत्र बनवाने में और देरी होगी, जिससे उनके कई ज़रूरी काम रुक जाएंगे।

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!