Er. Santosh Kumar
राज्य सरकार द्वारा घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट तक निःशुल्क बिजली देने की ऐतिहासिक घोषणा की गई,जिसके उपरांत 1 अगस्त 2025 से जुलाई माह की बिजली खपत के आधार पर लोगों को 125 यूनिट तक पूर्ण अनुदान पर बिजली मिल रही है।उपभोक्ताओं को योजना की संपूर्ण जानकारी देने हेतु व्यापक जनजागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।इसी क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिनांक 12 अगस्त 2025 को विद्युत उपभोक्ता संवाद कार्यक्रम के माध्यम से सभी उपभोक्ताओं से सीधा संवाद करेंगे।
विद्युत आपूर्ति प्रमंडल रजौली के विद्युत कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि इस संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य है कि उपभोक्ता इस योजना के विभिन्न पहलुओं को बेहतर ढंग से समझ सकें। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु प्रत्येक प्रखंड में 4 संवाद स्थल निर्धारित किए गए हैं।
रजौली प्रखंड में मुख्यालय स्थित रजौली इंटर विद्यालय,रजौली पश्चिमी स्थित मनरेगा भवन दुर्गा मंडप लेंगुरा,हरदिया के पंचायत भवन,एवं सलेमपुर स्थित भूतनाथ मंदिर।
सिरदला प्रखंड में सिरदला प्रखंड परिसर, +2 हाई स्कूल लौंद बाजार लौंद, हथमरवा मिडिल स्कूल,सूखनर एवं +2 हाई स्कूल बरदाहा बाजार।
अकबरपुर प्रखंड में पंचायत भवन फतेहपुर, प्राईमरी स्कूल बकसंडा,शिव मंदिर पैजुना,प्रखंड परिसर पांती, पंचायत सरकार भवन नेमदारगंज मलिकपुर,पंचायत सरकार भवन हुड़राही माखर,तेयार देवी स्थान तेयार एवं भनैल हाई स्कूल।
गोविंदपुर प्रखंड में मिडिल स्कूल खेल मैदान गोविंदपुर, मिडील स्कूल बुधवारा,काली मंदिर भवनपुर महुंगाय एवं मिडिल स्कूल बकसोती।
हिसुआ प्रखंड में हिसुआ प्रखंड परिसर, राजकीय मध्य विद्यालय मंझवे,आंगनबाड़ी केन्द्र धमौल एवं पंचायत सरकार भवन सोनसा।
मेसकौर प्रखंड में बरोसर हाई स्कूल बरोसर, केशो राम इंटर स्कूल, बिजुविगहा, लाटो यादव हाई स्कूल, मेसकौर एवं सितामढ़ी मंदिर के पास।
नारदीगंज प्रखंड में प्राथमिक विद्यालय पेस, हाई स्कूल ओरो, हाई स्कूल खेल परिसर नारदीगंज, समुदायिक भवन कहुआरा।
नरहट प्रखंड में प्रखंड परिसर, नरहट, उर्दू विद्यालय शेखपुरा, मनरेगा भवन सैदापुर गोवासा एवं मनरेगा भवन कोनीबर।
इस तरह कुल 37 संवाद स्थलों के माध्यम से अधिक से अधिक उपभोक्ताओं के साथ मुख्यमंत्री द्वारा सीधा संवाद किया जाएगा।
मुख्यमंत्री के संवाद को उपभोक्ताओं तक पहुंचाने हेतु सभी संवाद स्थलों पर पंडाल, एलईडी स्क्रीन, प्रोजेक्टर व टीवी, कुर्सी, पीने का पानी, बिस्किट, चाय, इत्यादि की व्यवस्था की जा रही है।इस संवाद कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण,पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधिगण,मीडिया के प्रतिनिधिगण एवं संबंधित हितधारकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी,ताकि यह कार्यक्रम जन-जन तक पहुंचे और योजना का लाभ राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को मिले।
कार्यपालक अभियंता ने बताया कि विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल,रजौली के अंतर्गत अबतक कुल 48762 उपभोक्ताओं का विपत्रीकरण किया गया,जिसमें 41362 उपभोक्ताओ को 125 यूनिट अनुदानित बिजली का लाभ मिला।उक्त उपभोक्ताओं में 18773 ऐसे उपभोक्ता है,जिनका विपत्र 0 (शून्य)बिल आया है।
कार्यपालक अभियंता ने उपभोक्तागण और जनतागण से अपील किया है कि वे अपने नजदिक के जन सवांद कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर एवं मिल रहे लाभों की जानकारी सीधे रूप से मुख्यमंत्री के द्वारा प्राप्त करें एवं राज्य सरकार के द्वारा दिये जा रहे अनुदान 125 यूनिट बिजली का पूरा जानकारी सीधे संवाद के माध्यम से समझ सकें।










