सराहनीय पहल :- बाइक चोरी पर लगाम लगाने के लिए अस्पताल में तैनात किए गए पुलिस बल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली मुख्यालय स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में मरीजों एवं उनके परिजनों की हो रही लगातार बाइकों की चोरी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है.बुधवार को अस्पताल द्वार पर तैनात दफेदार देवशंकर प्रसाद एवं चौकीदार नवलेश प्रसाद बाइक की निगरानी करते दिखाई दिए.मुख्यालय स्थित अनुमंडलीय अस्पताल,रजौली इंटर स्कूल और प्रखंड कार्यालय परिसर से चोरों ने अधिकांश बाइकों की चोरी की घटना को अंजाम दे चुका है.बाइक चोरों के विरुद्ध थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने पुलिस बलों के सहयोग से विशेष अभियान जारी किया है,जिससे बाइक चोर गिरोह के गिरेबान तक पुलिस के हाथ पहुंच सके.थानाध्यक्ष ने बताया कि मुख्यालय में सादे लिबास में भी पुलिस बल लगातार चौकसी कर रहे हैं.जल्द ही बाइक चोर गिरोह का उद्भेदन किया जाएगा.वहीं दूसरी ओर अस्पताल में इलाज करवाने आनेवाले मरीजों एवं उनके परिजन निर्भीक रूप से बाइक को द्वार पर लगाकर ओपीडी में जा रहे हैं.पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति के बाद अस्पताल परिसर से एक भी बाइक की चोरी नहीं हुई है.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!