संतोष कुमार
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) बिहार ने रजौली के सिमरकोल गांव निवासी कुंदन कुमार को नवादा जिले का नया महामंत्री नियुक्त किया है.यह मनोनयन नवादा में मजदूरों की समस्याओं के प्रति उनकी सक्रियता को देखते हुए किया गया है.इंटक ने उनसे जिले में संगठन को मजबूत करने और विभिन्न क्षेत्रों के मजदूरों को एकजुट करने का आह्वान किया है.राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह एवं बिहार प्रदेश सचिव एवं बिहार सोशल मीडिया प्रदेश सचिव गोपेश रजौली प्रखंड के कांग्रेस अध्यक्ष रामरतन गिरी,प्रखंड उपाध्यक्ष मोहन चौधरी, प्रखंड महासजीव डॉ अनबरुल समेत समस्त कांग्रेस कमेटी ने कुंदन कुमार को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं.प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि इस नियुक्ति से नवादा जिले में मजदूर आंदोलन को नई दिशा मिलने की उम्मीद है,जिससे श्रमिकों के अधिकारों और कल्याण को बढ़ावा मिल सकेगा.उन्होंने बताया कि कुंदन कुमार को नवादा जिले में इंटक को मजबूत करने के लिए पूरी तत्परता से काम करने का निर्देश दिया गया है.उनकी प्रमुख जिम्मेदारियों में मजदूरों को संगठित करना,योजनाओं का लाभ दिलाना,निर्माण मजदूरों को बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में निबंधित कराने, संगठन विस्तार,पत्रिका सदस्यता को बढ़ावा,जिलाध्यक्ष को सहयोग के साथ मुख्यालय को रिपोर्ट करना है.जिससे कार्य की प्रगति रिपोर्ट समय-समय पर मुख्यालय को भेजना ताकि संगठन की मजबूती के लिए उचित कार्रवाई की जा सके.इसके अलावा “इंडियन वर्कर” की आजीवन सदस्यता पर जोर दिया गया है.नियुक्ति पत्र में कुंदन कुमार से इंटक की पाक्षिक पत्रिका ‘इंडियन वर्कर’ की आजीवन सदस्यता लेने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का विशेष अनुरोध किया गया है.यह कदम संगठन के विचारों और गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.नव नियुक्त इंटेक जिला महामंत्री कुंदन कुमार ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा इन लोगों ने जो मुझे पर विश्वास जताया है उस विश्वास पर मैं खरा उतरने की भरपूर कोशिश करूंगा.










