रजौली में मोहर्रम जुलूस में नकली हथियार प्रदर्शन पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संतोष कुमार

रजौली में मोहर्रम के जुलूस के दौरान कथित तौर पर हथियार लहराने के एक वायरल वीडियो पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की गई है। पुलिस ने जांच के बाद एक नकली हथियार जब्त किया है और लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था,जिसमें एक व्यक्ति मोहर्रम के जुलूस में हथियार लहराता हुआ दिखाई दे रहा था।अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) स्वतंत्र कुमार सुमन ने बताया कि वीडियो की जांच के बाद थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार और पुलिस बलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उस हथियार को जब्त कर लिया।एसडीओ ने स्पष्ट किया कि जब्त किया गया हथियार असली नहीं,बल्कि एक डुप्लीकेट था।

प्रशासन ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की है और लोगों से ऐसे कृत्यों से बचने की अपील की है,जिनसे कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है। इस घटना ने यह भी स्पष्ट संदेश दिया है कि प्रशासन सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले किसी भी आपत्तिजनक वीडियो पर पैनी नजर रख रहा है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।बताया जा रहा है कि मोहर्रम के जुलूस में रजौली अखाड़ा के लोगों ने रजौली बाजार में शस्त्र और शक्ति प्रदर्शन किया।मोहर्रम के उपलक्ष्य में सभी ताजियादारों ने रजौली बाजार में बड़े धूमधाम से जुलूस निकाला था।हालांकि, इस दौरान प्रशासन के नियमों का उल्लंघन करते हुए पूरे बाजार में दहशत का माहौल बन गया।शांति समिति की बैठक में प्रशासन द्वारा पहले ही अपील की गई थी कि जुलूस में पटाखा वाले बंदूक,तलवार,दोनाली बंदूक,भाला और अन्य हथियारों का प्रदर्शन न किया जाए।पिछले साल भी इसी तरह की घटना रजौली बाजार में हुई थी। प्रशासन के मना करने के बावजूद,इस बार भी मोहर्रम के जुलूस में शक्ति प्रदर्शन किया गया, जिसमें दोनाली बंदूक, कार्बाइन, तलवार, भाला, सायकिल हथियार, लाठी-डंडा आदि शामिल थे।

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!