शराब विक्रेता एवं पांच वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजे गए जेल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली थाना क्षेत्र के घने आबादी वाले क्षेत्र पुरानी बस स्टैंड के खादी भंडार वाली गली में सोमवार की संध्या पुलिस बलों ने शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया.इस दौरान शराब विक्रेता के घर से 30 लीटर देशी महुआ शराब को बरामद किया गया.साथ ही शराब विक्रेता को गिरफ्तार किया गया.थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि बीते सोमवार की शाम लगभग 4:30 बजे शराब को लेकर विशेष छापेमारी हेतु थाना में पदस्थापित एएसआई संजय कुमार,एएसआई सुरेन्द्र राम व एएसआई सत्यदेव प्रसाद को सशस्त्र बलों के साथ भेजा गया.इस छापेमारी के दौरान पुरानी बस स्टैंड निवासी स्व. कैलाश चौधरी के पुत्र अजय कुमार के घर से 2.5 लीटर के प्लास्टिक के पाउच में बंद कुल 12 पाउच देशी महुआ शराब बरामद किया गया,जिसकी कुल मात्रा 30 लीटर है।साथ ही शराब विक्रेता अजय कुमार को भी गिरफ्तार किया गया.वहीं दूसरी ओर विभिन्न मामलों में फरार चल रहे पांच वारंटियों को छतनी एवं जोगनी गांव से पुलिस बलों के सहयोग से गिरफ्तार किया गया.गिरफ्तार वारंटियों में छतनी गांव निवासी किशुन रविदास के पुत्र रामचंद्र रविदास और जोगनी गांव निवासी बालो रविदास के पुत्र जयराम रविदास व सरजू रविदास,चांदो रविदास के पुत्र सकल रविदास एवं कारू रविदास के रूप में हुई है.थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब के साथ गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.वहीं सभी गिरफ्तार लोगों को मंगलवार को स्वास्थ्य जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!