बस से शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार,15 शराबी भी हिरासत में

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली थाना क्षेत्र के चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी पर उत्पाद बलों ने जांच के क्रम में बस पर सवार एक युवक के पास से एक बोतल शराब बरामद किया.उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि जांच चौकी पर उत्पाद एसआई राजेश कुमार पटेल के नेतृत्व में झारखंड की ओर से आनेवाली प्रत्येक छोटी एवं बड़ी वाहनों की सघन जांच उत्पाद बलों के सहयोग से की जाती है.सोमवार की सुबह जांच के क्रम में एक यात्री बस की जांच उत्पाद एएसआई राज किशोर के द्वारा की जा रही थी.इसी बीच बस में सवार एक यात्री के पास से 600 एमएल के एक बोतल शराब बरामद किया गया.वहीं शराब के साथ गिरफ्तार युवक की पहचान अकबरपुर थाना क्षेत्र के रूनीपुर गांव निवासी उमेश मांझी के पुत्र योगेन्द्र मांझी के रूप में हुई है.वहीं दूसरी ओर विभिन्न यात्री एवं निजी वाहनों में शराब पीकर बिहार प्रवेश करने वाले 15 लोगों को हिरासत में लिया गया.सभी लोगों के शराब पिए होने की पुष्टि ब्रेथ एनलाइजर मशीन से हुई.उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि शराब के साथ गिरफ्तार युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.वहीं शराब के नशे में रहे लोगों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया,जहां सभी ने जुर्माना राशि जमा किया और अपने-अपने घर चले गए.इस मौके पर उत्पाद एएसआई धर्मेंद्र कुमार समेत गृहरक्षक जवान मौजूद रहे.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!