दखल देहानी मामले में बांके मोड़ में चला प्रशासन का बुलडोजर,कब्जाधारी को मिला एक सप्ताह का अतिरिक्त समय

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली थाना क्षेत्र के बांके मोड़ स्थित एक भूमि पर दखल देहानी मामले में सोमवार को सीओ मो. गुफरान मजहरी एवं थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व में पर्याप्त संख्या में महिला-पुरुष बलों के साथ बुलडोजर के सहयोग से कार्रवाई की गई.किंतु द्वितीय पक्ष के अत्यधिक विनती किए जाने पर पदाधिकारियों ने दखल देहानी मामले में पूर्णतः कार्रवाई नहीं किया और द्वितीय पक्ष को एक सप्ताह अतिरिक्त समय दिया गया.सीओ ने बताया कि अंचल क्षेत्र के बांके मोड़ स्थित मौजा रामदासी,थाना संख्या 182,खेसरा संख्या 152 के एक भूमि पर बाजार के दो लोगों सुखदेव साव और दयानंद साव के बीच विवाद था.भूमि पर दखल दिलाने हेतु बेदखली वाद संख्या 01/2023-24 चलाया गया.किंतु कब्जाधारी द्वारा कब्जा वाली भूमि को कब्जा से मुक्त नहीं किए जाने पर दखल दिलाने हेतु दंडाधिकारी और पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई थी.

सीओ ने बताया कि स्थल पर बुलडोजर से महज 30 फीट तक मार्किंग किया गया और आगे की कार्रवाई चल ही रही थी कि कब्जाधारी द्वारा जमीन के कागजात दिखाने हेतु एक सप्ताह का समय लिया गया है.यदि एक सप्ताह के अंदर कब्जाधारी द्वारा भूमि दस्तावेज़ नहीं पेश किए गए,तो भूमि में निर्मित खपरैल संरचना को ध्वस्त करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!