तेज रफ्तार में रहे शराब तस्कर ने शादी में शामिल होने जा रहे दंपति में जोरदार टक्कर मार हुआ फरार,दंपति इलाजरत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली थाना क्षेत्र के सिमरकोल मोड़ स्थित सम्राट होटल के समीप गुरुवार की शाम को शराब परिवहन करने वाले बाइक पर सवार एक तस्कर ने दूसरे बाइक पर सवार एक दंपति को जोरदार टक्कर मार दी.इस सड़क दुर्घटना के बाद शराब तस्कर दुर्घटनाग्रस्त बाइक एवं शराब से भरी काले रंग की बैग को छोड़कर भाग खड़ा हुआ.वहीं स्थानीय लोगों की मदद से घायल दंपति को इलाज हेतु अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया.अस्पताल में ड्यूटी में थे चिकित्सक डॉ. श्याम नंदन प्रसाद ने बताया कि घायल दंपति की पहचान रजौली के जगजीवनगर मोहल्ले के चमरटोली निवासी मुन्ना दास उर्फ मुन्ना मिस्त्री एवं मुन्ना दास की पत्नी रीना देवी के रूप में हुई है.चिकित्सक ने बताया कि घायल दंपति का प्राथमिक इलाज कर जरूरी दवाई एवं सुई दिया गया है.वहीं घायल रीना देवी ने बताई कि वह नवादा के कादिरगंज के समीप पचोही गांव स्थित ननद के घर एक शादी समारोह में शामिल होने अपने पति के साथ पैशन बाइक संख्या बीआर27एल7156 पर सवार होकर जा रही थी.इसी बीच सिमरकोल स्थित पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवाकर जैसे ही हमदोनों सड़क के नजदीक पहुंचे थे कि रजौली की ओर से अत्यधिक स्पीड में आ रहे ग्लैमर बाइक संख्या बीआर27एच9272 पर सवार एक युवक ने जोरदार टक्कर मार दी.वहीं टक्कर मारने के बाद युवक के पास रहे दो बैगों में रहे शराब सड़क पर गिर गया और युवक भाग खड़ा हुआ.स्थानीय लोगों एवं परिजनों के सहयोग से इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया.वहीं घटना के बाद दुर्घटनास्थल के समीप दर्जनों लोग जमा हो गए एवं कहने लगे कि शराब तस्करों द्वारा दिन के उजाले में बिना पुलिस के डर-भय के खुलेआम शराब की खेंप ले जाया जा रहा है.साथ ही कहा कि शराब तस्कर अत्यधिक गति में रहकर अपने साथ-साथ और लोगों की जान जोखिम में डालते हैं.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त बाइक बीते कुछ दिनों पूर्व लावारिश अवस्था में एनएच-20 के एक ओभरब्रिज पर छोड़ दिया गया,जिसमें शराब भरा हुआ था.जिसको लेकर कुछ लोगों द्वारा व्हाट्सएप के विभिन्न ग्रुप में भी फोटो खींचकर शेयर किया गया था.वहीं बीते शाम को उसी बाइक से सिमरकोल में दूसरे बाइक सवार को धक्का मारकर फरार होने की घटना सामने आई है.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!