प्राथमिक विद्यालय बिगहा में बाल संसद चुनाव सम्पन्न,बच्चों ने जाना लोकतंत्र का महत्व

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली प्रखंड क्षेत्र के हरदिया पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय बिगहा में बाल संसद का चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।इस अवसर पर विद्यालय में एक आमसभा आयोजित की गई,जिसमें बच्चों को बाल संसद की अवधारणा,उद्देश्य,महत्व एवं विभिन्न मंत्रालयों की भूमिकाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।प्रधानाध्यापिका सुधा कुमारी के सक्षम नेतृत्व में यह प्रक्रिया पारदर्शिता और उत्साहपूर्वक पूरी की गई। इस दौरान बच्चों में लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ विकसित करने और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया।चुनाव परिणाम के बाद आयुष कुमार प्रधान मंत्री,उपप्रधान मंत्री विक्रम कुमार,शिक्षा मंत्री सौभाग्य कुमार,उप शिक्षा मंत्री अंश कुमार,स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री आदित्य कुमार,उप स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री सत्यम साव,जल एवं कृषि मंत्री आंशिक कुमारी,उप जल एवं कृषि मंत्री नंदिनी कुमारी,पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री पीयूष कुमार,उप पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री रिशु कुमारी,सांस्कृतिक एवं खेल मंत्री राधिका कुमारी एवं उप सांस्कृतिक एवं खेल मंत्री राधिका कुमारी निर्वाचित हुई।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगणों में पुष्पा सिन्हा,नीतू कुमारी सिंह,पंकज कुमार एवं अनीता कुमारी उपस्थित रही और पूरे आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।इस प्रक्रिया में पिरामल फाउंडेशन के प्रशांत सोनटक्के का विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने बाल संसद की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संचालित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।बच्चों को न सिर्फ उनकी भूमिका और दायित्वों से अवगत कराया गया,बल्कि लोकतंत्र की प्रक्रिया और उसके महत्व की भी व्यावहारिक जानकारी दी गई। चुनाव प्रक्रिया में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी यह दर्शाती है कि भावी नागरिक के रूप में वे अपनी जिम्मेदारियों को लेकर सजग हैं।

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!