बुनियाद केन्द्र में नेत्र जांच शिविर में पहुंचे 72 ग्रामीण,जांच के बाद निःशुल्क चश्मा का किया वितरण,मोतियाबिंद के 18 मरीजों को किया गया रेफर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली प्रखंड परिसर स्थित बुनियाद केंद्र में नेत्र जांच शिविर का आयोजन शुक्रवार को किया गया।इस दौरान नेत्र सहायक सुमन सौरभ,प्रबंधक प्रेम शंकर प्रसाद, फिजियोथैरेपिस्ट गौरव कुमार एवं कार्यपालक सहायक शशि कुमार भी मौजूद रहे।बुनियाद केन्द्र के प्रबंधक ने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र के 50 वर्ष अथवा उससे अधिक उम्र वाले कुल 72 लोगों के आंखों का जांच किया गया।इस दौरान 12 लोगों के आंखों में मोतियाबिंद पाया गया,जिसे बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल नवादा रेफर किया गया है।प्रबंधक ने बताया कि सदर अस्पताल नवादा में आयुष्मान कार्ड के जरिए सालों भर मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन किया जाता है।साथ ही बताया कि नेत्र जांच के बाद सभी जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क चश्मा भी दिया गया है।प्रबंधक ने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार को बुनियाद केन्द्र में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है।इस दौरान क्षेत्र के 50 वर्ष या उससे अधिक उम्र वाले लोगों का नेत्र जांच कर उन्हें उपयुक्त चश्मा दिया जाएगा।उन्होंने आमजनों से अपील किया कि अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों को शुक्रवार को आधार कार्ड एवं दो फोटो के साथ बुनियाद केन्द्र जरूर भेजें।साथ ही बताया कि शनिवार को धमनी पंचायत के पलाकी गांव स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र एवं बहादुरपुर पंचायत स्थित सामुदायिक भवन में भी चश्मे का वितरण किया जाएगा।

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!