डिग्री कॉलेज में राजद द्वारा सामाजिक न्याय परिचर्चा का आयोजन,तेजस्वी सरकार बनने पर लोगों को मिलेगी सौगात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली प्रखंड क्षेत्र के अमावां मोड़ के समीप सप्तर्षि डिग्री कॉलेज के प्रांगण में रविवार को राष्ट्रीय जनता दल द्वारा सामाजिक न्याय पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया.इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नंदकिशोर यादव एवं मंच संचालन पंचायतीराज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बब्लू यादव के द्वारा किया गया.इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री विधायक सर्वजीत पासवान रजत के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव,पूर्व विधायक स्वीटी हेंब्रम,पूर्व महिला आयोग सदस्य रजिया प्रवीण,युवा राजद प्रदेश उपाध्यक्ष दिवाकर कुशवाहा,जिला अध्यक्ष उदय यादव नवादा पूर्व लोकसभा प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा एवं अति पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिवगौतम कपूर चंद्रवंशी मौजूद रहे.परिचर्चा में तेजस्वी यादव की सरकार बनने पर सूबे के माई बहिन मान योजना के तहत माताओं-बहनों को 2500 रुपए प्रति माह दिए जाने,वृद्धजनों को हर महीने मिलने वाले 400 रूपए को बढ़ा कर 1500 रुपए दिया जाने,हर घर को हर महीने 200 यूनिट बिजली मुफ़्त दी जाने,निःशक्तजन,दिव्यांगजनों तथा विधवा माताओं-बहनों को हर महीने मिलने वाले 400 रुपए को बढ़ा कर 1500 रुपए दिए जाने,लाखों युवाओं को नौकरियां दी जाने,प्रदेश में उद्योग-धंधे लगाएं जाने,मजदूरों का पलायन रोकना सर्वोच्च प्राथमिकता,पिछड़े जिलों व प्रमंडलों में विकास आयोग बना कर समानुपातिक तीव्र विकास करने एवं बेरोजगारों और छात्रों के लिए सुनहरे अवसर प्रदान किए जाने की बात कही गई.इस मौके पर राजद के रजौली प्रखंड अध्यक्ष कारू राम,सिरदला प्रखंड अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद यादव,मैसकौर प्रखंड अध्यक्ष गणेश रविदास,विनोद कुमार राम उर्फ भोला प्रधान,प्रेमा चौधरी,पिंकी भारती,सीताराम चौधरी,मुसाफिर चौधरी, रेखा राजवंशी,नीलम पासवान,रेनू सिंह, कौशल राय,चंदन चौधरी,अखिलेश कुमार,पिंटू कुमार यादव समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!