महिला संवाद कार्यक्रम के 23वें दिन 4532 महिलाएं हुईं शामिल,अब तक 1 लाख से अधिक महिलाओं ने दर्ज कराई अपनी भागीदारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

जिले में चल रहे महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाएं बड़ी संख्या में भाग ले रही हैं और खुलकर अपनी समस्याएं तथा सुझाव रख रही हैं। आज संवाद कार्यक्रम के 23वें दिन दोनों पालियों में कुल 4532 महिलाओं की भागीदारी दर्ज की गई। यह कार्यक्रम 18 अप्रैल 2025 से जिले में प्रतिदिन संचालित किया जा रहा है।

जिले के 26 स्थानों पर प्रतिदिन दो पालियों में संवाद आयोजित किए जा रहे हैं, जिसे 13 संवाद रथों के माध्यम से क्रियान्वित किया जा रहा है। इन संवाद रथों में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से महिला सशक्तिकरण से जुड़ी सरकारी योजनाओं पर आधारित लघु फिल्में दिखाई जा रही हैं। साथ ही ऑडियो-वीडियो के माध्यम से दी जा रही जानकारी को महिलाएं सरलता से समझ पा रही हैं, जिससे संवाद का प्रभाव और अधिक व्यापक हो रहा है।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को योजनाओं से संबंधित जानकारी वाले लीफलेट भी वितरित किए जा रहे हैं। इन लीफलेटों के माध्यम से महिलाएं सरकारी योजनाओं को बेहतर तरीके से समझ रही हैं। मुख्यमंत्री का संदेश भी इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को सुनाया जा रहा है।

अब तक जिले के 578 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित हो चुका है, जिसमें 1 लाख से अधिक महिलाओं ने भागीदारी निभाई है। संवाद कार्यक्रम के दौरान प्राप्त कुल 13,963 आकांक्षाओं को मोबाइल एप के माध्यम से दर्ज किया गया है।

इन आकांक्षाओं में मुख्य रूप से बुनियादी सुविधाओं, सामुदायिक सेवाओं के विस्तार तथा उनमें सुधार की मांगें प्रमुख रही हैं। कार्यक्रम के दौरान कई महिलाओं ने राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से उनके जीवन में आए बदलावों को साझा किया और बताया कि वे किस प्रकार इन योजनाओं के माध्यम से स्वयं तथा अपने परिवार को सशक्त बना रही हैं। इससे समाज के निचले पायदान पर खड़ी महिलाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल रही है।

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!