ठेला चोरी करने वाले युवक को बुजुर्ग ने दबोच किया पुलिस के हवाले,भेजे गए जेल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली थाना क्षेत्र के पीपरपाती गांव में मंगलवार की रात्रि लगभग 8 बजे एक युवक द्वारा एक बुजुर्ग का ठेला घर के समीप से ले भागने का प्रयास किया गया.किंतु बुजुर्ग की सूझबूझ के आगे युवक की एक न चली और बुजुर्ग ने चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि पीपरपाती गांव निवासी कारू चौधरी द्वारा लिखित आवेदन देकर बताया गया कि वे प्रतिदिन ठेले पर समान बेचकर अपना गुजर बसर करते हैं.बीते मंगलवार की रात्रि लगभग 8 बजे बुजुर्ग ने ठेला को घर के समीप लगाया.घर के निकट मुनि प्रसाद के दुकान के समीप बैठा था,तो देखा कि एक युवक मेरे ठेले को लेकर जा रहा है.बुजुर्ग ने ठेला को रोककर युवक से नाम व पता पूछा तो चोर ने बताया कि वह अंधरवारी गांव निवासी लालू राजवंशी के पुत्र मिस्टर राजवंशी उर्फ मिथलेश राजवंशी है.घटना के बाद बुजुर्ग द्वारा डायल 112 की पुलिस टीम को सूचना देकर घटनास्थल पर बुलाया गया.डायल 112 की टीम ने बुजुर्ग और चोर को लेकर थाना परिसर पहुंची, जहां बुजुर्ग द्वारा लिखित आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई.वहीं गिरफ्तार युवक मिस्टर राजवंशी उर्फ मिथलेश राजवंशी का स्वास्थ्य जांच के बाद बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!