एलटीएफ टीम और थाना के पुलिस बलों ने तीन लीटर शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार,भेजी गई जेल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली थाना क्षेत्र के डीह रजौली से पुलिस बलों एवं एलटीएफ की टीम ने एक महिला को तीन लीटर शराब के साथ गिरफ्तार की.थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि शराब निर्माण,परिवहन,भंडारण,बिक्री एवं सेवन के विरुद्ध पुलिस बलों की मदद से लगातार कार्रवाई की जा रही है.बीते शनिवार को गुप्त सूचना के आलोक में थाने में पदस्थापित पीटीसी राजकुमार पासवान एवं सशस्त्र बलों के अलावे एलटीएफ टीम की सहायता से विभिन्न जगहों पर छापेमारी की गई.छापेमारी के दौरान एक जगह से 15 लीटर देशी महुआ शराब बरामद किया गया.वहीं डीह रजौली के एक घर से तीन लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया गया.गिरफ्तार महिला की पहचान डीह रजौली गांव निवासी स्व. सुनील चौधरी की पत्नी आरती देवी के रूप में हुई है.थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त शराब एवं गिरफ्तार महिला के विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.वहीं रविवार को गिरफ्तार महिला का स्वास्थ्य जांच करवाकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!